Aam ka Murabba Recipe: गर्मियों में बनाएं सालों-साल चलने वाला टेस्टी Aam ka Murabba, यहां देखें Easy Recipe और Tips
10:57 AM Jul 10, 2026 IST | Kajal Yadav
समर सीजन में बाजार में आम भर-भर के आने लगते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इस मौसम में आम का अचार और आम से कई तरह की डिश बनाकर खाते हैं, तो आज हम आपको घर पर आसानी से आम का मुरब्बा रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप इसे सही तरीके से बनाते हैं, तो ये सालों-साल खराब नहीं होता है, लेकिन आपको इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा, तो चलिए जानते हैं, इसे बनाने का आसान तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।
Advertisement
Aam ka Murabba बनाने का तरीका

सामग्री
- कच्चे आम
- चीनी या गुड़
- पानी
- इलायची
- नमक
- दालचीनी या लौंग
आम का मुरब्बा बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर छील लें इसके बाद इसे मीडियम साइज में काटकर सुखा लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई लेकर उसमें चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर चीनी घुलने तक पकाएं।
- फिर जब चीनी घुल जाए तो इसमें आम के टुकड़े डाल दें।
- इसके बाद इसे तब तक पकाएं जब तक आम सॉफ्ट और हल्दी न हो जाएं और चाशनी की तार न बन जाए।
- लास्ट में इसमें इलायची पाउडर, नमक और लौंग डालकर मिक्स करें।
- अब आपका आम का टेस्टी मुरब्बा बनकर तैयार है।
- इसे आप पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही कांच के सूखे जार में भरें।
आम का मुरब्बा बनाने के लिए टिप्स
- आम का मुरब्बा बनाने के लिए गूदेदार और कम रेशे वाले आम का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- इसे हमेशा साफ़-सूखे चम्मच से निकालना चाहिए पानी लगने से ये जल्दी खराब हो सकता है।
- चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा न बनाएं, क्योंकि ये ठंडा होने के बाद और गाढ़ा हो जाता है, तो आप इसमें गर्म पानी भी मिला सकते हैं।
- अगर आप इसे अच्छे से पकाते और स्टोर करते हैं, तो ये सालों-साल खराब नहीं होता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel