W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aata Pasta Recipe in Hindi: स्वाद और सेहत का Perfect Combination, गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाएं Tasty Atta Pasta, यहां देखें Recipe

12:21 PM Jun 01, 2026 IST | Kajal Yadav
aata pasta recipe in hindi  स्वाद और सेहत का perfect combination  गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाएं tasty atta pasta  यहां देखें recipe
Aata Pasta Recipe in Hindi (Source: AI)

Aata Pasta Recipe in Hindi: गर्मी के मौसम में हर कोई अलग-अलग तरह की डिश खाना पसंद करता है। क्योंकि ये मौसम ऐसा होता है, जब आप अपने शरीर को हेल्दी और हल्का रखना चाहते हैं। ऐसे में अगर बात करें बच्चों कि तो उन्हें दाल-चावल सब्जी रोटी से हटकर कुछ अलग खाना होता है। हर दिन बच्चों को मैदा से बनी चीज़ें जैसे पिज़्ज़ा और फ्रेंच फ्राइज खिलाना ठीक नहीं होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से और कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं।

Advertisement

अगर बात करें आटा कि तो उससे हम घर पर ही कई डिश बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपको आटे का पास्ता रेसिपी के बारे में बताएंगे, आइए देखते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।

Advertisement

Aata Pasta Recipe in Hindi: आटा पास्ता बनाने की आसान रेसिपी

Aata Pasta Recipe in Hindi
Aata Pasta Recipe in Hindi (Source: social media)

सामग्री

  • आटा पास्ता
  • बारीक कटा हुआ लहसुन
  • प्याज - 1
  • टमाटर प्यूरी - 1 कप
  • सब्जियां
  • पास्ता सॉस या टोमैटो केचप
  • ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स
  • काली मिर्च पाउडर
  • ऑयल या बटर
  • नमक, चीज

Aata Pasta Recipe at Home: आटा पास्ता बनाने की आसान विधि

Aata Pasta Recipe at Home
Aata Pasta Recipe at Home (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 5-6 कप पानी डालकर उबाल लें।
  • इसके बाद जब पानी उबल जाए तो उसमें एक छोटा चम्मच नमक और तेल डालें।
  • इसके बाद इसमें आटा पास्ता डालकर धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक उबाल लें।
  • जब पास्ता सॉफ्ट हो जाए तो उसे गैस से उतारकर उसे छान कर अलग रख लें।
  • इसके बाद एक कढ़ाई में तेल या बटर डालकर गर्म करें। फिर इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर भूनें।
  • इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • फिर इसमें सब्जियां डालकर थोड़ी तेज आंच पर 2 से 3 मिनट भून लें।
  • भुनी हुई सब्जियों में टमाटर का पेस्ट डालकर कच्चापन दूर होने के बाद टोमैटो केचप या पास्ता सॉस डालें।
  • इसके बाद नमक, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालकर मिला लें।
  • फिर इसमें उबला हुआ आटा पास्ता डालें। फिर हल्के हांथों से इसे चलाते हुए मिक्स कर लें।
  • अब आपका टेस्टी और हेल्दी आटा पास्ता बनकर तैयार है। इसे आप गरमागरम सर्व कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×