W3Schools
Advertisement

Aata Suji Panjiri Recipe: जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग के लिए मिनटों में बनाएं आटा-सूजी की पंजीरी, देखें आसान रेसिपी

यह आर्टिकल जन्माष्टमी पूजा के लिए आटा और सूजी की टेस्टी पंजीरी बनाने की एक आसान विधि दिखाता है, जिसे भगवान कृष्ण का प्रिय भोग माना जाता है। इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की जरूरत होती है। इसमें गेहूं का आटा, सूजी (दोनों 1-1 कप), देशी घी (3/4 कप), ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, मखाना) और गोंद, बूरा या पिसी हुई चीनी, और इलायची पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
05:41 PM Sep 03, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल जन्माष्टमी पूजा के लिए आटा और सूजी की टेस्टी पंजीरी बनाने की एक आसान विधि दिखाता है, जिसे भगवान कृष्ण का प्रिय भोग माना जाता है। इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की जरूरत होती है। इसमें गेहूं का आटा, सूजी (दोनों 1-1 कप), देशी घी (3/4 कप), ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, मखाना) और गोंद, बूरा या पिसी हुई चीनी, और इलायची पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
aata suji panjiri recipe  जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग के लिए मिनटों में बनाएं आटा सूजी की पंजीरी  देखें आसान रेसिपी
Aata Suji Panjiri Recipe (Source: AI)

अगर आप भी इस जन्माष्टमी पूजा के लिए आटा और सूजी की टेस्टी पंजीरी बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह भोग भगवान कृष्ण को बहुत ज्यादा पसंद होता है। इसकी खास बात तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है, तो चलिए देर किस बात कि यहां इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

Advertisement

आटा, सूजी पंजीरी बनाने का तरीका

How to Make Aata Suji Panjiri
How to Make Aata Suji Panjiri (Source: Social Media)

सामग्री

  • गेहूं का आटा: 1 कप
  • सूजी (रवा): 1 कप
  • देशी घी: 3/4 कप
  • ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, मखाना): आधा कप
  • गोंद: 2-3 बड़े चम्मच
  • बूरा या पिसी हुई चीनी: 1 से 1.5 कप
  • इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच

आटा, सूजी पंजीरी बनाने की विधि

Aata Suji Panjiri Kaise Banaye
Aata Suji Panjiri Kaise Banaye
  • इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गरम करें। फिर इसमें मखाना और कटे हुए बादाम-काजू डालकर भून लें और इसे दरदरा पीस लें।
  • फिर उसी कढ़ाई में थोड़ा और घी डालकर गोंद को धीमी आंच पर भून लें, ताकि यह फूल जाए।
  • अब एक कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें। पहले इसमें सूजी डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनें।
  • अब सूजी में ही गेहूं का आटा मिलाएं। दोनों को साथ में या अलग-अलग धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक खुशबू न आने लगे।
  • अब गैस बंद कर दें और कढ़ाई को नीचे उतार लें। मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
  • जब मिश्रण गुनगुना या ठंडा हो जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और गोंद अच्छी तरह मिक्स करें।

पंजीरी बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • अगर आटा और सूजी ज्यादा हो, तो दोनों को अलग-अलग भूनें क्योंकि सूजी को भूनने में कम समय लगता है और आटा थोड़ा ज्यादा समय लेता है।
  • हमेशा धीमी आंच पर ही आटा और सूजी भूनें, तेज आंच पर यह जल सकती है और कच्चापन रह जाता है।
  • पंजीरी के मिश्रण में बूरा हमेशा ठंडा होने के बाद ही मिलाएं, वरना चीनी पिघल जाएगी और पंजीरी टाइट हो जाएगी।

Also Read: Peda Recipe With Khoya for Janmashtami: जन्माष्टमी पर कान्हा जी को लगाएं घर के बने शुद्ध खोया पेड़े का भोग, देखें आसान रेसिपी

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×