W3Schools
Advertisement

मेहमानों के लिए मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल अफगानी पनीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

यह आर्टिकल घर पर अफगानी पनीर बनाने की विधि बताता है, जो मेहमानों के लिए मिनटों में तैयार होने वाली एक स्वादिष्ट और फेमस डिश है। इसकी सामग्री पनीर, प्याज, काजू, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, दही, और अलग भारतीय मसाले (नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर, कसूरी मेथी) तथा क्रीम या मलाई का उपयोग किया जाता है।
11:31 AM Sep 03, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल घर पर अफगानी पनीर बनाने की विधि बताता है, जो मेहमानों के लिए मिनटों में तैयार होने वाली एक स्वादिष्ट और फेमस डिश है। इसकी सामग्री पनीर, प्याज, काजू, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, दही, और अलग भारतीय मसाले (नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर, कसूरी मेथी) तथा क्रीम या मलाई का उपयोग किया जाता है।
मेहमानों के लिए मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल अफगानी पनीर  उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
Afghani Paneer Recipe (Source: AI)

Afghani Paneer Recipe: आपके घर में अगर कोई मेहमान आने वाला है, तो जरूर आप उसके लिए किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे होंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर लें , तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको अफगानी पनीर बनाने का तरीका बता रहे हैं। यह खाने में इतना ज्यादा लाजवाब लगता है कि हर कोई इसे बड़े ही चाव से खाता है। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

Advertisement

अफगानी पनीर बनाने का तरीका

Homemade Afghani Paneer Recipe
Homemade Afghani Paneer Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • पनीर - 250 से 300 ग्राम
  • नमक - आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • तेल या मक्खन - 1-2 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच (क्रश की हुई)
  • प्याज - 2 मध्यम आकार के
  • काजू - 10-12 (भीगे हुए)
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक और लहसुन - 1 इंच अदरक, 7-8 लहसुन की कलियां
  • हरा धनिया और डंठल - आधा कप
  • तेल - 1-2 बड़ा चम्मच
  • फेंटा हुआ गाढ़ा दही - आधा कप
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच
  • भुने हुए जीरे का पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • ताजी मलाई या क्रीम - 2-3 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

अफगानी पनीर बनाने की विधि

Afghani Paneer at Home
Afghani Paneer at Home (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक बर्तन में पनीर के टुकड़े लें।
  • फिर उसमें नमक, काली मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कसूरी मेथी और थोड़ा सा तेल डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।
  • फिर इसे 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
  • अब एक पैन में थोड़ा सा तेल या बटर गरम करें।
  • फिर मैरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़ों को पैन में रखें और हल्का सुनहरा होने तक दोनों तरफ से सेक लें।
  • अब उसी पैन में थोड़ा तेल डालकर कटे हुए प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और काजू को भूनें।
  • अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी जार में हरे धनिया के साथ डालकर बारीक पीस लें।
  • अब एक कढ़ाई या पैन में थोड़ा सा तेल और बटर गरम करें।
  • इसमें पिसा हुआ प्याज-काजू का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर तेल छोड़ने तक भूनें।
  • आंच को धीमा करें और फेंटा हुआ दही व मसाले का मिश्रण डालकर लगातार चलाएं ताकि दही फटे नहीं।
  • अब ग्रेवी में 2-3 चम्मच ताजी मलाई या क्रीम मिलाएं। फिर थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को गाढ़ा या पतला करें।
  • अब इसमें सेके हुए पनीर के टुकड़े और कसूरी मेथी डाल दें।
  • धीमी आंच पर 3-4 मिनट के लिए ढककर पकने दें ताकि मसालों का स्वाद पनीर के अंदर तक चला जाए।
  • अब आपका गरमागरम अफगानी पनीर तैयार है। इसे नान या पराठे के साथ सर्व करें।

अफगानी पनीर बनाने के लिए टिप्स

  • पनीर के टुकड़े हमेशा थोड़े बड़े और मोटे काटें, इससे वे ग्रेवी में पकते समय टूटते नहीं हैं।
  • ग्रेवी में खट्टा दही इस्तेमाल न करें, दही ताजा और गाढ़ा होना चाहिए।
  • दही मिलाते समय गैस की फ्लेम धीमी रखें या बंद कर दें, वरना दही फट सकता है।
  • अफगानी पनीर की ग्रेवी सफेद या हल्की हरी होती है, इसलिए इसमें हल्दी या लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल बहुत कम होता है।

Also Read: Peda Recipe With Khoya for Janmashtami: जन्माष्टमी पर कान्हा जी को लगाएं घर के बने शुद्ध खोया पेड़े का भोग, देखें आसान रेसिपी

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×