Amritsari Aloo Kulcha Recipe: ब्रेकफास्ट में Paratha और Sandwich खा-खाकर हो गए हैं बोर? तो तवे पर बनाएं बाजार जैसा क्रिस्पी Amritsari Aloo Kulcha
03:57 PM Jul 10, 2026 IST | Kajal Yadav
अगर आप भी सुबह के नाश्ते में पराठे, रोटी, सैंडविच से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से बनाएं अमृतसरी आलू कुलचा। ये देखने में जितना लाजवाब लगता है खाने में उतना ही ज्यादा टेस्टी होता है इसे आप सुबह के ब्रेकफास्ट या दोपहर के लंच में भी बनाकर खा सकते हैं ये एक ऐसी पंजाबी रेसिपी है जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। इस रेसिपी की खासियत ये है कि इसे बनाने के लिए आपको तंदूर की भी जरूरत नहीं पड़ती है, आप इसे घर पर ही बड़ी आसानी से तवे पर बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं, अमृतसरी आलू कुलचा कैसे बनाया जाता है।
Advertisement
Amritsari Aloo Kulcha बनाने का तरीका

सामग्री
- मैदा - 2 कप
- दही - 3 चम्मच
- बेकिंग सोडा
- नमक और चीनी
- गुनगुना पानी - आटा गूंथने के लिए
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
- उबले हुए आलू - 4
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, और अमचूर पाउडर
- अजवाइन और नमक
- हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
- मक्खन या घी
अमृतसरी आलू कुलचा बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, दही, बेकिंग सोडा, नमक, और चीनी डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से इसका सॉफ्ट सा आटा गूंथ लें।
- लास्ट में थोड़ा तेल लगाकर इसे चिकना करें और गीले कपड़े से ढककर रख दें।
- अब आलू में हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर, अजवाइन और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आटे की लोई बनाकर इसे थोड़ा सा बेल लें।
- फिर इसमें आलू का भरावन भरकर बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया और कलौंजी चिपकाएं।
- इसके बाद इसे हलके हांथों से बेल लें।
- कुलचे के ऊपरी हिस्से पर पानी लगाएं और गर्म तवे पर डालें।
- जब कुलचा फूलने लगे और नीचे से भूरा हो जाए, तो तवे को उल्टा करके सीधे आंच पर सेकें।
- आखिरी में इसके ऊपर ढेर सारा बटर लगाकर इसे छोले, दही या आम के अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
कुलचा बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- आटा को कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए ढककर रखें, इससे कुलचा एकदम सॉफ्ट और जालीदार बनेगा।
- कुलचे को से सेकते समय तवे पर पानी का इस्तेमाल जरूर करें। पानी से कुलचा तवे पर अच्छे से चिपक जाता है और तंदूरी जैसा लगता है।
- कुलचे में आलू भरकर किनारों को अच्छी तरह से ऊपर की तरफ खींचकर सील करें। इससे बेलते समय आलू बाहर नहीं निकलेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel