Baingan ke Pakode Recipe: बारिश के मौसम में चाय के साथ लें Crispy बैंगन के पकोड़े का मजा, नोट करें हलवाई जैसी Easy रेसिपी
11:51 AM May 31, 2026 IST | Khushi Srivastava
Baingan ke Pakode Recipe: बारिश के मौसम में खिड़की से आती ठंडी हवा और मिट्टी की सोंधी खुशबू में एक अलग ही सुकून होता है। इस मौसम में गरमा-गरम पकोड़ों का ख्याल आते ही मुंह में पानी आ जाता है। मॉनसून के दिनों में वैसे तो आलू और प्याज के पकोड़े हर घर की पहली पसंद होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी 'बैंगन के पकोड़े खाएं हैं? चाय के साथ कुरकुरे बैंगन से बने पकोड़े खाकर मजा ही आ जाता है। आइए जानते हैं कि आप घर पर हलवाई जैसे क्रिस्पी बैंगन के पकोड़े कैसे बना सकते हैं।
बैंगन के पकोड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

- 1 बड़ा बैंगन
- 1 कप बेसन
- 2 चम्मच चावल का आटा
- आधा चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच अजवाइन
- एक चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक
- बारीक कटा हरा धनिया
- तलने के लिए तेल
- आवश्यकतानुसार पानी
Baingan ke Pakode Recipe: पकोड़े बनाने की विधि

- सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह धोकर इसे पतले-पतले गोल स्लाइस में काट लें।
- बैंगन काटने के बाद उन्हें थोड़े से नमक वाले पानी में डुबोकर रख दें और तलने से पहले पानी सुखा लें।
- अब एक बड़े बर्तन में बेसन और चावल का आटा छानकर इसमें अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालें।
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा और घोल तैयार करें।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
- अब बैंगन के स्लाइस को बेसन के घोल में अच्छी तरह डिप करें और गरम तेल में डालें।
- इसी तरह 3 से 4 स्लाइस तेल में डालें।
- गैस की आंच को मध्यम कर दें और पकोड़ों को दोनों तरफ से अलट-पलट कर कुरकुरा होने तक तलें।
- जब पकोड़े अच्छे से सिक जाएं, तो उन्हें किचन टॉवल या टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
- आपके गरमा-गरम, क्रिस्पी बैंगन के पकोड़े तैयार हैं।
- इनके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें और हरी चटनी, टोमैटो केचप और अदरक वाली चाय के साथ परोसें।
Advertisement
Advertisement

Join Channel