Bharwa Bhindi Recipe in Hindi: दाल-चावल का स्वाद दोगुना करेगी ये Special Bharwa Bhindi, यहां देखें इसे बनाने की Easy Recipe
11:04 AM Jun 02, 2026 IST | Kajal Yadav
Bharwa Bhindi Recipe in Hindi: गर्मी के मौसम में बाजार में ताजी और हरी सब्जियां आना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अगर बात करें भिंडी कि तो ये हर किसी की पसंदीदा सब्जी होती है। इस मौसम में हरी-हरी ताजा भिंड़ी हर जगह देखने को मिल जाएगी। ज्यादातर घरों में भिंडी की सूखी सब्जी दाल-चावल के साथ खाई जाती है। अगर आपको भी मसालेदार भिंडी खाने का मन है, तो आप भरवां भिंडी बना सकते हैं। ये भरवां भिंडी हर किसी को बेहद पसंद होती है।
Advertisement
आजकल लोग शादी में भी भरवा भिंडी बनवाते हैं। ये एक ऐसी डिश होती है, जो जल्दी खराब भी नहीं होती है। इसे आप 4-5 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है और इसके लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।
Advertisement
Bharwa Bhindi Recipe in Hindi: भरवा भिंडी बनाने की रेसिपी

सामग्री
- भिंडी, तेल, जीरा
- कद्दूकस किया अदरक
- कद्दूकस किया नारियल
- बारीक कटी धनिया पत्ती
- धनिया पाउडर
- जीरा पाउडर
- गरम मसाला पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- अमचूर पाउडर
- बेसन, तेल
- दरदरी मूंगफली
- तिल, नमक
Bharwa Bhindi Recipe at Home: भरवा भिंडी बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में भिंडी भरावन की सभी चीज़ों को निकाल लें।
- इसके बाद भिंडी लेकर उसे धो लें और एक प्लेट में निकाल लें। फिर उसे बीच से काट लें और उसमें भरावन भर दें।
- इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद उसमें जीरा और अदरक डाल दें।
- ध्यान रहे जब जीरा हल्का पक जाए, तो उसमें हल्के हाथों से भरी हुई भिंडी रख दें।
- इसके बाद सभी भिंडी को हल्के हाथों से मिलाकर कढ़ाई को ढककर थोड़ी देर भिंडी को पकने दें।
- थोड़ी देर बाद जब भिंडी एक तरफ पक जाए, तो उसे दूसरी तरफ पलटकर ढक दें।
- थोड़ी देर बाद कढ़ाई से प्लेट हटाकर देखें, जब भिंडी का रंग बदल जाए तो समझ लीजिए भिंडी पक गई है।
- अब गैस को बंद करके कढ़ाई को नीचे रख दें।
- अब आपकी भरवा भिंडी बनकर तैयार है।
- इसे आप सर्विंग बाउल में निकालकर उसके ऊपर से धनिया पत्ती और नारियल से गार्निश करके सर्व करें।
Advertisement
Advertisement

Join Channel