W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bread Gulaab Jamun Recipe: बिना मावा और मिल्क पाउडर के घर पर आसानी से बनाएं रसीले Bread Gulaab Jamun, यहां देखें Easy Recipe

12:13 PM Jul 10, 2026 IST | Kajal Yadav
bread gulaab jamun recipe  बिना मावा और मिल्क पाउडर के घर पर आसानी से बनाएं रसीले bread gulaab jamun  यहां देखें easy recipe
Bread Gulaab Jamun Recipe (Source: AI)

लोगों का जब भी कुछ मीठा खाने का मन होता है, तो वो लोग बाजार से तरह-तरह की मिठाइयां लेकर आते हैं, लेकिन कई बार इन मिठाइयों को बनाने में केमिकल प्रोडक्ट और कलर का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपने मावे और मिल्क पाउडर से बने गुलाब जामुन खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ब्रेड से बने गुलाब जामुन खाए हैं अगर नहीं, तो आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताएंगे, तो चलिए यहां देखते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।

Advertisement

Bread Gulaab Jamun बनाने का तरीका

Bread Gulaab Jamun Recipe in hindi
Bread Gulaab Jamun Recipe in hindi (Source: Social Media)

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस - 10-12
  • मिल्क पाउडर - 3-4 बड़े चम्मच
  • दूध - आधा कप
  • मलाई (क्रीम) - 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी -1.5 कप
  • पानी - 1.5 कप (चाशनी के लिए)
  • इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • घी या तेल - तलने के लिए
  • ड्राई फ्रूट्स - काजू और बादाम

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की विधि

How to Make Bread Gulaab Jamun
How to Make Bread Gulaab Jamun (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी मिला लें।
  • इसके बाद उसे गैस पर रखकर तब तक उबालें जब तक चीनी घुल न जाए और ये हल्दी गाढ़ी न हो जाए।
  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर चाशनी को अलग रख दें।
  • इसके बाद ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर लें और उसके सफेद हिस्से को मिक्सी में डालकर पीस लें।
  • इसके बाद ब्रेड के चूरे में मिल्क पाउडर, मलाई और थोड़ा दूध डालते हुए सॉफ्ट सा आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर एक प्लेट में रख लें।
  • अगर आप चाहें तो इसके बीच में ड्राई फ्रूट्स भी भर सकते हैं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि इसमें दरारें नहीं पड़नी चाहिए।
  • इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें घी या तेल डालकर गर्म करें।
  • फिर धीमी आंच पर गुलाब जामुन को तेल में डालें और हल्के भूरे रंग होने तक सेकें।
  • फिर तले हुए जामुन को तुरंत गुनगुनी चाशनी में डाल दें।
  •  इसके बाद इसे 1 से 2 घंटे तक चाशनी में डूबे रहने दें, ताकि ये अंदर तक रस सोख लें।

गुलाब जामुन के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • ब्रेड डो हमेशा सॉफ्ट होना चाहिए, क्योंकि अगर ये टाइट होगा, तो गुलाब जामुन बहुत ज्यादा टाइट बनेंगे।
  • इसे तलते समय घी या तेल को बहुत ज्यादा गर्म न करें इससे गुलाब जामुन बाहर से जल्दी जल जायेंगे और अंदर से पकेंगे।
  • अगर गोला बनाते समय इसमें दरारें आ रही हैं, तो हाथ आं इ थोड़ा दूध या मलाई लेकर इसे बनाएं।
  • चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें ज्यादा गाढ़ी होने के कारण गुलाब जामुन इसमें फूल नहीं पाते हैं।

Also Read: Aam ka Murabba Recipe: गर्मियों में बनाएं सालों-साल चलने वाला टेस्टी Aam ka Murabba, यहां देखें Easy Recipe और Tips

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×