W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Butter Naan Without Tandoor at Home: Restaurant जैसा स्वाद अब घर पर, बिना तंदूर के Pressure Cooker में बनाएं Soft Butter Naan, यहां देखें Recipe

04:57 PM Jun 03, 2026 IST | Kajal Yadav
butter naan without tandoor at home  restaurant जैसा स्वाद अब घर पर  बिना तंदूर के pressure cooker में बनाएं soft butter naan  यहां देखें recipe
Butter Naan Without Tandoor at Home (Source: AI)

Butter Naan Without Tandoor at Home: आजकल लोग घर बैठे रेस्टोरेंट जैसा खाना खाना चाहते हैं। लेकिन कई बार इतना टेस्टी खाना बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा मेहनत लगती है। अगर बात करें नान कि तो इसे हर कोई खाना पसंद करता है। ऐसे में जब भी आपका कुछ टेस्टी खाने का मन करे, तो घर पर ही कूकर में तंदूरी नान बनाकर खा सकते हैं।

Advertisement

आज हम आपको इतना आसान तरीका बताएंगे, कि आप प्रेशर कूकर की मदद से बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल नान बना सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी को ये रेसिपी बेहद पसंद आएगी। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में साथ ही इसके लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।

Advertisement

Butter Naan Without Tandoor at Home: बटर नान बनाने की आसान रेसिपी

soft butter naan recipe
soft butter naan recipe (Source: social media)

सामग्री

  • 500 ग्राम मैदा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • आधा कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी
  • 4 बड़े चम्मच तेल
  • जरूरत अनसार गनगना पानी
  • बटर या घी
  • कलौंजी
  • सफेद तिल
  • बारीक कटा हरा धनिया

Pressure Cooker Naan Recipe: बटर नान बनाने की आसान विधि

restaurant style naan at home
restaurant style naan at home (Source: social media)
  • बटर नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सा कटोरा या थाली लें और उसमें मैदा डाल दें।
  • इसके बाद इसमें नमक, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • फिर इसमें दही डालें और धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंध लें।
  • इसके बाद जब आटा अच्छे से गूंध जाए, तो उसके ऊपर थोड़ा तेल लगाकर कुछ देर के लिए रख दें।
  • इसके बाद एक कूकर लेकर उसका ढक्कन और सीटी निकाल दें।
  • फिर कूकर को उल्टा करके गैस पर रखें और धीमी आंच पर गर्म करें।
  • फिर गूथे हुए आटे से लोई लेकर उसे बेलन की मदद से गोल आकार में बेल लें।
  • इसके बाद नान के एक साइड पर पानी लगाएं।
  • फिर जिस साइड पानी लगाया है उसे कूकर की अंदरूनी तरफ चिपका दें।
  • थोड़ी देर बाद जब नान फूलने लगे और सुनहरे दाग भी पड़ने लगे।
  • तब नान को चिमटे की मदद से बाहर निकाल लें।
  • अब आपकी गरमागरम बटर नान बनकर तैयार है।
  • इसके ऊपर आप बटर या घी लगाएं और हरा धनिया या कलौंजी डाल दें।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×