Crispy Rice Cutlet Recipe: बचे हुए चावल से10 मिनट में बनाएं Crispy Cutlet, यहां जानें Easy Recipe और खास Tips
यह आर्टिकल बचे हुए चावल से घर पर टेस्टी कटलेट बनाने की एक आसान और झटपट विधि बताता है, जिसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री या समय की जरूरी नहीं होती है। सामग्री बचे हुए चावल, उबले और मैश किए हुए आलू, कटी हुई सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च, प्याज), हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, मसाले (लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, नमक) और बाइंडिंग के लिए ब्रेड क्रम्ब्स या मैदा। इसे बनाने की विधि सबसे पहले, बचे हुए चावल और उबले आलू को अच्छी तरह मैश कर लें।
12:12 PM Aug 05, 2026 IST | Kajal Yadav
अगर आपके घर में भी रात के बने चावल बच जाते हैं, तो आप उसे फेक देते हैं, लेकिन अब आपको उसे फेकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बचे हुए चावल से घर पर चावल कटलेट बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री और समय की जरूरत नहीं होती है। आइए जानते हैं, इसे बनाने का आसान तरीका और कुछ जरूरी टिप्स के बारे में।
Advertisement
Rice Cutlet बनाने का आसान तरीका

सामग्री
- बचे हुए चावल: 1-2 कप
- उबले और मैश किए हुए आलू: 2 मीडियम
- बारीक कटी सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च, प्याज): आधा कप
- हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर और नमक: स्वादानुसार
- बाइंडिंग के लिए
- ब्रेड क्रम्ब्स या मैदा: आधा कप
- तलने के लिए तेल
चावल कटलेट बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए चावल और उबले आलू को एक बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें।
- इसमें बाद इसमें कटी हुई सब्जियां, मसाले, और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
- इसमें थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर टाइट डो तैयार करें।
- फिर हाथों में तेल लगाकर इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट बना लें।
- इसके बाद मैदा और पानी का पतला घोल बनाएं।
- अब कटलेट को घोल में डुबोकर सूखे ब्रेड क्रम्ब्स से अच्छी तरह कोट करें।
- इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें
- फिर इसमें कटलेट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- अब आपका टेस्टी और हेल्दी चावल कटलेट बनाकर तैयार है।
- इसे आप हरी चटनी या टमाटर की तीखी चटनी के साथ खाएं।
कटलेट बनाने के लिए कुछ टिप्स
- चावल में पानी ज्यादा नहीं होनी चाहिए, वरना कटलेट खराब ही सकते हैं।
- कटलेट को कुरकुरा बनाने के लिए घोल और ब्रेड क्रम्ब्स करें।
- कटलेट को तलने से पहले कुछ मिनट के लिए इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
- तेल को धीमा ही गर्म करें, तेज आंच पर ये बाहर से जल जाएंगे और अंदर से क्रिस्पी नहीं होंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel