W3Schools
Advertisement

Dry Fruit Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बनाएं बिना चीनी के हेल्दी और टेस्टी ड्राई फ्रूट मोदक, यहां देखें आसान रेसिपी

गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए मोदक एक प्रिय भोग है। यह आर्टिकल ड्राई फ्रूट मोदक बनाने की एक आसान और विधि बताता है, जिसे बिना चीनी या गुड़ के केवल नेचुरल मिठास के साथ बनाया जा सकता है। इसमें खजूर, अंजीर, बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट, खसखस, देशी घी और इलायची पाउडर का इस्तेमाल होता है।
11:16 AM Sep 07, 2026 IST | Kajal Yadav
गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए मोदक एक प्रिय भोग है। यह आर्टिकल ड्राई फ्रूट मोदक बनाने की एक आसान और विधि बताता है, जिसे बिना चीनी या गुड़ के केवल नेचुरल मिठास के साथ बनाया जा सकता है। इसमें खजूर, अंजीर, बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट, खसखस, देशी घी और इलायची पाउडर का इस्तेमाल होता है।
dry fruit modak recipe  गणेश चतुर्थी पर बनाएं बिना चीनी के हेल्दी और टेस्टी ड्राई फ्रूट मोदक  यहां देखें आसान रेसिपी
Dry Fruit Modak Recipe (Source: AI)

गणेश चतुर्थी का इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है, क्योंक इस दौरान लोग अपने घर में गणेश जी की मूर्ति लाते हैं और उनकी स्थापना करते हैं। यह त्यौहार पूरे 10 दिनों तक बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे में अगर बात करें भोग कि तो गणेश भगवान को मोदक बहुत पसंद होता है, इसलिए आज हम आपको ड्राई फ्रूट मोदक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

Advertisement

ड्राई फ्रूट मोदक बनाने का तरीका

Ghar Par Modak Kaise Banaye
Ghar Par Modak Kaise Banaye (Source: Social Media)

सामग्री

  • खजूर: 15-20
  • अंजीर: 5-7 (बारीक कटे हुए)
  • बादाम: ¼ कप
  • काजू: ¼ कप
  • पिस्ता: 1 बड़ा चम्मच
  • अखरोट: ¼ कप
  • खसखस: 1 छोटा चम्मच
  • देशी घी: 1-2 छोटे चम्मच
  • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच

ड्राई फ्रूट मोदक बनाने की विधि

Homemade Dry Fruit Modak Recipe
Homemade Dry Fruit Modak Recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच घी गर्म करें।
  • फिर इसमें काजू, बादाम, अखरोट और पिस्ता डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें।
  • इसके बाद इन्हें निकालकर थोड़ा ठंडा कर लें और दरदरा पीस लें।
  • फिर उसी कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर खजूर और अंजीर के टुकड़े डालें।
  • इन्हें धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं जब तक कि ये पूरी तरह नरम न हो जाएं।
  • अगर आप चाहें तो मिक्सी में खजूर और अंजीर का दरदरा पेस्ट भी बना सकते हैं।
  • नरम हुए खजूर-अंजीर के मिश्रण में पिसे हुए सारे सूखे मेवे, इलायची पाउडर और भुनी हुई खसखस मिलाएं।
  • इस पूरे मिश्रण को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 2-4 मिनट तक पकाएं, ताकि सभी चीजें एक साथ बंध जाएं।
  • अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का गुनगुना होने दें।
  • मोदक के सांचे को थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें।
  • अब इस मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लें और सांचे के अंदर अच्छी तरह दबाकर भरें।
  • सांचे को धीरे से खोलें और सुंदर ड्राई फ्रूट मोदक बाहर निकालें।
  • इसी तरह सारे मिश्रण से मोदक बनाकर तैयार कर लें।

मोदक बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • खजूर और अंजीर इस रेसिपी में नेचुरल बाइंडिंग और मिठास दोनों का काम करते हैं, इसलिए इसमें चीनी या गुड़ न मिलाएं।
  • अगर मिश्रण सूखा लगे और ठीक से बंध न रहा हो, तो इसमें 1-2 चम्मच गुनगुना दूध या पिघला हुआ घी मिलाएं।
  • ये मोदक बिना फ्रिज के भी 4-5 दिन और फ्रिज में रखने पर 10-15 दिन तक खराब नहीं होते हैं।
  • अगर आप चाहें तो इसमें केसर के कुछ धागे या थोड़ा सा जायफल पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं।

Also Read: गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश को लगाएं बेसन मोदक का भोग, यहां जानें इसे बनाने की रेसिपी

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×