Fruit Custard Recipe for Vrat: सावन के उपवास में खाएं कुछ ठंडा और टेस्टी, जानें साबूदाने से कस्टर्ड बनाने की Easy Recipe
सावन के व्रत के दौरान ऊर्जावान रहने के लिए यह लेख एक टेस्टी और आसान फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी दिखाता है। इसे बनाने के लिए साबूदाना पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जो दूध को गाढ़ा करने के साथ-साथ व्रत के नियमों को भी बताता है। इसकी सामग्री- दूध, साबूदाना पाउडर, चीनी, इलायची पाउडर, केसर, और कटे हुए ताजे फल (जैसे सेब, केला, अनार, अंगूर) तथा मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)। इसे बनाने की विधि सबसे पहले साबूदाना को पीसकर पाउडर बना लें।
02:43 PM Aug 05, 2026 IST | Kajal Yadav
सावन का व्रत भक्ति और साधना का होता है। इस दौरान बहुत से लोग व्रत करके भगवान शिव की कृपा पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जिसे व्रत के दौरान ये समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या खाया जाए जिससे वो पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करें, इसलिए आज हम आपको टेस्टी व्रत फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।
Advertisement
फ्रूट कस्टर्ड बनाने का आसान तरीका

सामग्री
- दूध - 500 मिली (मलाईदार)
- साबूदाना पाउडर - 2-3 बड़े चम्मच (साबूदाना पीसकर छाना हुआ)
- चीनी - 3-4 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
- केसर के धागे - 4-5
- कटे हुए फल - सेब, केला, अनार, अंगूर
- कटे हुए मेवे - बादाम, काजू और पिस्ता
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में दूध उबालने के लिए रख दें।
- इसके बाद ठंडे दूध में साबूदाना पाउडर मिलाकर घोल तैयार कर लें, ताकि गांठ न पड़े।
- जब दूध उबलने लगे, तब आंच धीमी करें और साबूदाना का घोल दूध में डालें।
- इसे बनाते समय लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक दूध कस्टर्ड की तरह गाढ़ा न हो जाए।
- इसके बाद इसमें चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालकर। चीनी घुलने के बाद गैस बंद कर दें।
- अब तैयार बेस को पूरी तरह से ठंडा होने दें और फिर फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रखें।
- इसे सर्व करने से पहले इसमें कटे हुए ताजे फल और मेवे मिलाएं।
- अब आपका टेस्टी व्रत का फ्रूट कस्टर्ड बनकर तैयार है।
फ्रूट कस्टर्ड के लिए जरूर टिप्स
- साबूदाना पाउडर दूध को गाढ़ा बनाता है और व्रत के नियमों के अनुसार भी बिल्कुल सही है।
- संतरे, मौसमी या अनानास जैसे खट्टे फलों का उपयोग करने से ठंडा दूध फट सकता है।
- फलों को हमेशा कस्टर्ड वाला दूध पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही मिलाएं। गरम दूध में डालने से ये कड़वा लग सकता है।
- आप चीनी की जगह शहद या पिसी हुई मिश्री का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel