W3Schools
Advertisement

Gajar ka Laddu Recipe: सावन व्रत में शिव जी को लगाएं इस खास प्रसाद का भोग, देखें Gajar ka Laddu बनाने की Recipe

यह आर्टिकल सावन के महीने में भगवान शिव के व्रत के दौरान खाए जा सकने वाले फूड्स और खास तौर पर गाजर के लड्डू की रेसिपी के बारे में है। सावन के व्रत में लोग साबूदाना खिचड़ी, आलू फ्राई, सिंघाड़े के आटे का हलवा आदि खाते हैं। शिव जी को भोग लगाने और व्रत में खाने के लिए गाजर के लड्डू एक अच्छा ऑप्शन हैं, क्योंकि गाजर इस मौसम में आसानी से मिल जाती है और लड्डू टेस्टी होते हैं।
11:24 AM Aug 03, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल सावन के महीने में भगवान शिव के व्रत के दौरान खाए जा सकने वाले फूड्स और खास तौर पर गाजर के लड्डू की रेसिपी के बारे में है। सावन के व्रत में लोग साबूदाना खिचड़ी, आलू फ्राई, सिंघाड़े के आटे का हलवा आदि खाते हैं। शिव जी को भोग लगाने और व्रत में खाने के लिए गाजर के लड्डू एक अच्छा ऑप्शन हैं, क्योंकि गाजर इस मौसम में आसानी से मिल जाती है और लड्डू टेस्टी होते हैं।
gajar ka laddu recipe  सावन व्रत में शिव जी को लगाएं इस खास प्रसाद का भोग  देखें gajar ka laddu बनाने की recipe
Gajar ka Laddu Recipe (Source: AI)

सावन के महीने में अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत कर रहे हैं, तो आपके जीवन से सभी दुख दूर हो जाएंगे। व्रत के दौरान बहुत से लोगों को समझ नहीं आता है कि क्या खाया जाए, लेकिन व्रत में खाने के लिए बहुत सी चीजें होती हैं जैसे साबूदाना खिचड़ी, आलू फ्राई, सिंघाड़े के आटे का हलवा या पूड़ी आदि। अगर आप भी किसी ऐसी डिश की तलाश में हैं, जो शिव जी को भोग लगाकर उसे व्रत में भी खा सकें, तो आप गाजर का लड्डू बना सकते हैं। इस मौसम में भी बाजार में आसानी से गाजर मिल जाती है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।

Advertisement

गाजर लड्डू बनाने का आसान तरीका

 How to Make Gajar ka Laddu
How to Make Gajar ka Laddu (Source: social media)

सामग्री

  • कद्दूकस की हुई गाजर
  • 3 बड़े चम्मच घी100 ग्राम
  • चीनी या शक्कर100 ग्राम
  • मिल्क पाउडर या मावा
  • इलायची पाउडर
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

गाजर लड्डू बनाने की विधि

 Gajar ka Laddu Kaise Banaye
Gajar ka Laddu Kaise Banaye (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करें फिर कद्दूकस की हुई गाजर डालकर 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर भूनें।
  • जब इसका कच्चापन खत्म हो जाए तब इसमें चीनी डालकर मिक्स करें।
  • जब चीनी पिघलने के बाद जब तक गाजर का पानी पूरी तरह सूख न जाए तब तक इसे पकाएं।
  • इसके बाद इसमें मिल्क पाउडर या मावा और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • फिर इसे सही से मिलाते हुए गाढ़ा होने तक भूनें।
  • अब पके हुए मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • फिर हाथों पर थोड़ा घी लगाएं और इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल लड्डू बांध लें।
  • अगर आप चाहें, तो इसमें थोड़ा सीड्स और ड्राई फ्रूट्स भी मिक्स कर सकते हैं।

लड्डू बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • हमेशा ताज़ा, लाल और मीठी गाजर का इस्तेमाल करें, इससे लड्डू का स्वाद और रंग दोनों बहुत अच्छे आते हैं।
  • इसे बनाते समय गाजर का सारा पानी पूरी तरह सुखा लें, वरना लड्डू बंधेंगे नहीं और खराब हो जाएंगे।
  • अगर गाजर का मिश्रण बहुत ज्यादा सूखा लग रहा है, तो इसमें मलाई या दूध मिला लें।

Also Read: How to Make Coconut Laddu: सावन में शिव जी को लगाएं खास मिठाई का भोग, यहां देखें मिनटों में तैयार होने वाले नारियल के लड्डू की रेसिपी

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×