W3Schools
Advertisement

Green Chili Halwa Recipe: स्वीट डिश में ट्राई करें कुछ नया, मिनटों में बनाएं Green Chili Halwa, यहां देखें Easy Recipe

यह लेख मीठा खाने के शौकीनों के लिए एक अनोखी और स्वादिष्ट रेसिपी, हरी मिर्च का हलवा बनाने की विधि प्रस्तुत करता है। यह सुनकर भले ही अटपटा लगे, लेकिन बताया गया है कि यह हलवा टेस्टी और हेल्दी होता है, जिसे मिनटों में बनाया जा सकता है।
02:41 PM Jul 18, 2026 IST | Kajal Yadav
यह लेख मीठा खाने के शौकीनों के लिए एक अनोखी और स्वादिष्ट रेसिपी, हरी मिर्च का हलवा बनाने की विधि प्रस्तुत करता है। यह सुनकर भले ही अटपटा लगे, लेकिन बताया गया है कि यह हलवा टेस्टी और हेल्दी होता है, जिसे मिनटों में बनाया जा सकता है।
green chili halwa recipe  स्वीट डिश में ट्राई करें कुछ नया  मिनटों में बनाएं green chili halwa  यहां देखें easy recipe
Green Chili Halwa Recipe (Source: AI)

अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं और आपको हर बार अलग-अलग तरह की मिठाई खाना पसंद है, तो हरी मिर्च का हलवा आपको जरूर पसंद आएगा। आप भी ये सुनकर हैरान होंगे कि आखिर हरी मिर्च का हलवा कोई कैसे खा सकता है। ये तो इतनी ज्यादा तीखी होती है, लेकिन अब आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको टेस्टी और हेल्दी हरी मिर्च का हलवा रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसके टिप्स क्या हैं।

Advertisement

Green Chili Halwa बनाने का तरीका

 how to make green chili halwa
how to make green chili halwa (Source: social media)

सामग्री

  • हरी मिर्च - 250 ग्राम
  • दूध - 250 मिलीलीटर
  • खोया (मावा) - 100 ग्राम
  • देसी घी - 3-4 बड़े चम्मच
  • चीनी - 1/2 कप
  • मिल्क पाउडर - 3-4 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स - काजू, बादाम और पिस्ता

हरी मिर्च का हलवा बनाने की विधि

 spicy dessert recipe
spicy dessert recipe (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धोकर उसके डंठल हटा लें।
  • इसके बाद तीखापन कम करने के लिए मिर्च को बीच से चीरकर सारे बीज निकाल दें।
  • अब एक बर्तन में पानी उबालें और कटी हुई मिर्च को थोड़ी देर तक उबालें।
  • इसके बाद मिर्च को पानी से निकालकर ठंडा होने दें और मिक्सी में पीस लें।
  • इसके बाद एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें और पिसी हुई हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें।
  • ऐसा करने से मिर्च का कच्चापन और तीखापन खत्म हो जाता है।
  • इसके बाद एक कढ़ाई लें और उसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • जब दूध उबलने लगे, तो इसमें खोया और मिल्क पाउडर डालें।
  • इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • जब हलवा कढ़ाई छोड़ने लगे, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर चीनी पिघलने तक पकाएं।
  • लास्ट में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और घी ऊपर से डालें।
  • अब आपका गरमा-गरम हरी मिर्च का हलवा बनकर तैयार है।

हलवा बनाने के लिए जरूरी टिप्स

हलवा बनाने के लिए हमेशा कम तीखी और मोटी मिर्ची का इस्तेमाल करें।
उबालने के बाद मिर्च के बीज को निकालना सबसे जरूरी का होता है अगर आप चाहें, तो इसे थोड़ी देर दूध में भिगोकर रख सकते हैं। इससे इसका तीखापन खत्म हो जाता है।
हलवे का नेचुरल कलर बनाए रखने के लिए आप इसमें चुटकी भर फूड कलर डाल सकते हैं।

Advertisement

Also Read: How to Make Pineapple Cake: बर्थडे हो या कोई Function, घर पर ऐसे बनाएं Tasty Pineapple Cake, देखें Easy Recipe

Advertisement

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×