Healthy Snacks Recipe: सुबह की जल्दबाजी में क्या बनाएं? Try करें कम समय में बनने वाली ये 4 Easy और Tasty Recipe
Healthy Snacks Recipe: सुबह के समय हर किसी का कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी खाने का मन करता है, क्योंकि अगर आप सुबह-सुबह बहुत ज्यादा टाला-भुना और भारी खाना खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में गैस, अपच जैसी समस्या हो सकती है। माना जाता है कि सुबह का नाश्ता थोड़ा हैवी होना चाहिए। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप बहुत ज्यादा टाला-भुना खा लेंगे।
ऐसे में अगर आपको भी समझ नहीं आता है कि सुबह उठकर रोज-रोज क्या बनाए, तो आज हम आपको यहां 4 ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। अच्छी बात तो ये इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए जानते हैं, Evening Snacks at Home रेसिपी कौन-कौन सी हैं साथ ही इसे कैसे बनाते हैं।
Healthy Snacks Recipe: सुबह की जल्बाजी में बनाएं ये 4 रेसिपी
1. बेसन चीला

अगर बात करें बेसन चीला कि तो ये हर किसी को बेहद पसंद होता है। अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप ब्रेकफास्ट में झटपट बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए थोड़ा बेसन में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और मसाले डालकर एक पतला सा बैटर तैयार कर लें। इसके बाद गैस पर एक पैन गर्म करें और उसके ऊपर घी या तेल डालकर बैटर को डाल दें और दोनों तरफ सही से सेक लें। अब आपका प्रोटीन से भरपूर चीला तैयार है। इसे आप चाय के साथ खा सकते हैं।
2. रोस्टेड मखाना

मखाने को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। इसे बनाने के लिए आप गैस पर एक कढ़ाई रखें, फिर उसमें थोड़ा सा घी डाल दें। जब घी गर्म हो जाए तब उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर भून लें। इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा नमक भी डाल लें, इससे इसका स्वाद बढ़ जाएगा। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़े से रोस्टेड चने भी मिला सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये स्नैक भी चाय के साथ परफेक्ट लगता है।
3. पोहा चिवड़ा

अगर आपको भी हर दिन नमकीन खाने की क्रेविंग होती है, तो आप पोहा चिवड़ा बना सकते हैं। ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से तेल में जीरा, करी पत्ता, हरी मटर, हरी मिर्च, प्याज और नमक, मिर्च के साथ पोहा डालकर अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। जब ये कुरकुरा हो जाए तो समझ जाइए ये तैयार है। इसे आप एक डब्बे में पैक करके रख सकते हैं। इसे आप शाम या सुबह की चाय खा सकते हैं।
4. स्प्राउट्स चाट

अगर बात करें सुबह के हेल्दी नाश्ते कि तो स्प्राउट्स का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि अगर आप रोजाना इसका सेवन इससे आपका पेट भरा तो रहेगा साथ ही आपको पूरे दिन एनर्जी भी महसूस होगी। इसे बनाने के लिए स्प्राउट्स में कटी हुई प्याज, टमाटर, नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और हल्का सा नींबू मिलाएं। इसे आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं। ये रिफ्रेशिंग चाट खाने का मजा ही कुछ अलग है।

Join Channel