W3Schools
Advertisement

Homemade Aloo Matar Roll Recipe: शाम के नाश्ते को बनाएं ख़ास, 10 मिनट में ऐसे बनाएं क्रिस्पी Aloo Matar Roll, देखें Easy Recipe

ये रोल चाय के साथ या सुबह-शाम के नाश्ते के लिए एक टेस्टी और चटपटा ऑप्शन है, आलू मटर रोल बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए मैदा, उबले आलू, हरी मटर और विभिन्न मसालों का उपयोग किया जाता है। सबसे पहले, अजवाइन, कलौंजी और नमक मिलाकर मैदा गूंधा जाता है। फिर, पैन में तेल गरम करके जीरा, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और सूखे मसालों के साथ उबली मटर व मैश किए हुए आलू डालकर भरावन तैयार किया जाता है।
11:18 AM Jul 30, 2026 IST | Kajal Yadav
ये रोल चाय के साथ या सुबह-शाम के नाश्ते के लिए एक टेस्टी और चटपटा ऑप्शन है, आलू मटर रोल बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए मैदा, उबले आलू, हरी मटर और विभिन्न मसालों का उपयोग किया जाता है। सबसे पहले, अजवाइन, कलौंजी और नमक मिलाकर मैदा गूंधा जाता है। फिर, पैन में तेल गरम करके जीरा, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और सूखे मसालों के साथ उबली मटर व मैश किए हुए आलू डालकर भरावन तैयार किया जाता है।
homemade aloo matar roll recipe  शाम के नाश्ते को बनाएं ख़ास  10 मिनट में ऐसे बनाएं क्रिस्पी aloo matar roll  देखें easy recipe
Homemade Aloo Matar Roll Recipe (Source: AI)

आजकल ज्यादातर लोगों को फ़ास्ट फ़ूड खाने का शौक होता है। अगर आप भी खाने में कुछ चटपटा खाना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको चाय के साथ खाने के लिए आलू मटर का रोल रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि अगर आप इसे एक बार खा लेंगे, तो आपका मन बार-बार खाने का करेगा। ये रोल सुबह या शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे में आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।

Advertisement

Aloo Matar Roll बनाने का तरीका

 Aloo Matar Roll Recipe
Aloo Matar Roll Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • उबले आलू
  • उबली हरी मटर
  • अजवाइन और कलौंजी
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • हरी मिर्च - 2
  • मसाले (लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक)
  • तलने के लिए तेल

आलू मटर रोल बनाने की विधि

 Aloo Matar Roll Recipe in Hindi
Aloo Matar Roll Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक बर्तन में मैदा, अजवाइन, कलौंजी, थोड़ा नमक और तेल मिलाकर आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद पैन में 1 चम्मच तेल डालकर गरम करें।
  • फिर इसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
  • इसके बाद सभी सूखे मसाले और उबली मटर और मैश किए हुए आलू डालकर पकाएं, फिर ठंडा करें।
  • इसके बाद मैदे की लोई को बेलकर लंबी पट्टी बना लें, फिर उस पर आलू का मिश्रण रखें।
  • अब किनारों पर पानी लगाकर रोल करें और कांटे से दबाकर बंद करें।
  • अब धीमी आंच पर तेल गर्म करें और रोल्स को कुरकुरा होने तक तलें।
  • अब आपका टेस्टी आलू, मटर रोल बनकर तैयार है।
  • इसे आप सॉस या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

रोल बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • रोल्स को धीमी आंच पर तलें, ताकि वो अंदर तक क्रिस्पी और टेस्टी बनें।
  • मैदे के किनारों को पानी से अच्छी तरह चिपकाएं ताकि तलते समय स्टफिंग बाहर न निकले।
  • इसे बनाने के बाद बहुत देर तक खुला न रखें इससे वो नरम हो जाता है।

Also Read: Banana Peanut Butter Smoothie Recipe: वजन घटाने के साथ मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी, मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी पीनट बटर बनाना स्मूदी

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×