W3Schools
Advertisement

गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश को लगाएं बेसन मोदक का भोग, यहां जानें इसे बनाने की रेसिपी

यह आर्टिकल गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर पर आसानी से बेसन मोदक बनाने की विधि बताता है। यह रेसिपी कम सामग्री का उपयोग करती है और भगवान गणेश को प्रिय भोग है। इसकी सामग्री बेसन, देशी घी, पिसी चीनी/बूरा, इलायची पाउडर, कटे मेवे (काजू-बादाम-पिस्ता) और नारियल का चूरा। इसे बनाने की विधि जैसे- एक कड़ाही में घी गर्म करके बेसन को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक सुनहरा भूरा होने और घी छोड़ने तक भूनें।
11:03 AM Sep 05, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर पर आसानी से बेसन मोदक बनाने की विधि बताता है। यह रेसिपी कम सामग्री का उपयोग करती है और भगवान गणेश को प्रिय भोग है। इसकी सामग्री बेसन, देशी घी, पिसी चीनी/बूरा, इलायची पाउडर, कटे मेवे (काजू-बादाम-पिस्ता) और नारियल का चूरा। इसे बनाने की विधि जैसे- एक कड़ाही में घी गर्म करके बेसन को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक सुनहरा भूरा होने और घी छोड़ने तक भूनें।
गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश को लगाएं बेसन मोदक का भोग  यहां जानें इसे बनाने की रेसिपी
Homemade Besan Modak Recipe (Source: AI)

Homemade Besan Modak Recipe: इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाया जाएगा। अगर आप भी इस शुभ मौके पर गणेश जी को चढ़ाने के लिए घर पर आसानी से बेसन मोदक बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको मिनटों में मोदक बनाने की रेसिपी बताएंगे, इसकी खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। यह भोग भगवान जी को बहुत ज्यादा पसंद होता है, तो चलिए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

Advertisement

बेसन मोदक बनाने का तरीका

Besan Modak Recipe in Hindi
Besan Modak Recipe in Hindi (Source: Social Media)

सामग्री

  • बेसन: 1 कप
  • देशी घी: ½ कप
  • बूरा या पिसी चीनी: ¾ कप
  • इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • कटे हुए मेवे (काजू-बादाम-पिस्ता)
  • नारियल का चूरा

बेसन मोदक बनाने की विधि

Besan Modak Recipe
Besan Modak Recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करें। फिर इसमें 1 कप बेसन डालें।
  • गैस की आंच को बिल्कुल धीमा रखें। बेसन को लगातार चलाते हुए 15 से 20 मिनट तक भूनें।
  • जब बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे, रंग सुनहरा भूरा हो जाए और बेसन घी छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें।
  • अब भुने हुए गर्म बेसन में नारियल का चूरा, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर इसमें पिसी चीनी या बूरा डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • मोदक के सांचे को थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। सांचे को बंद करके उसमें थोड़ा-थोड़ा मिश्रण भरें और उंगली से दबाकर टाइट करें।
  • सांचे को धीरे से खोलें और टेस्टी बने हुए बेसन मोदक को प्लेट में निकालें।

मोदक बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • बेसन हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें। तेज आंच पर बेसन जल्दी जल जाएगा और अंदर से कच्चा रह जाएगा।
  • अगर आपको मिश्रण बहुत सूखा लगे, तो आप 1-2 चम्मच पिघला हुआ घी और मिला सकते हैं।
  • बेसन में चीनी हमेशा मिश्रण को थोड़ा ठंडा करने के बाद ही मिलाएं।
  • अगर आप उबलते या बहुत गर्म बेसन में चीनी डाल देंगे, तो चीनी पिघल जाएगी और मिश्रण गीला हो जाएगा।
  • अगर आपके पास मोदक का सांचा नहीं है, तो आप हाथ से ही थोड़ा सा मिश्रण लेकर उसे लड्डू का आकार देकर ऊपर से हल्का नुकीला करते हुए मोदक बना सकते हैं।

Also Read: जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग के लिए बनाएं स्वादिष्ट लच्छेदार रबड़ी, यहां देखें आसान रेसिपी

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×