Homemade Ice Cream Recipe at Home: गर्मी में घर पर Easy Step से बनाएं ठंडी-ठंडी Mango और Chocolate Banana Ice Cream, देखें Easy Recipe
12:37 PM Jun 02, 2026 IST | Kajal Yadav
Homemade Ice Cream Recipe at Home: गर्मी के मौसम में अगर आप भी तपती धूप से बचना चाहते हैं, तो आज हम आपको घर पर आसानी से ठंडी-ठंडी आइसक्रीम बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से कम समय में बना सकते हैं। तपती दोपहर में अगर मैंगो या चॉकलेट आइसक्रीम मिल जाए, तो पूरा दिन ही बन जाता है। गर्मी के मौसम में आम का मीठा स्वाद और आइसक्रीम की सॉफ्टनेस हर किसी को बेहद पसंद आती है।
Advertisement
ये एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो बच्चे से लेकर बड़े तक को खूब पसंद आता है। ऐसे में आइए जानते हैं, मैंगो और चॉकलेट केला आइसक्रीम बनाने की आसान रेसिपी के बारे में और इसके लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।
Advertisement
Mango Ice Cream Recipe: मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी

सामग्री
- दूध- 2 कप
- क्रीम- 3 कप
- पके आम
- आम कटा हुआ
- कस्टर्ड पाउडर
- वनीला एसेंस
- चीनी
Instant Ice Cream: मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि
- मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए कस्टर्ड को कप में डालें और उसमें दूध डालकर मिला दें।
- अब बचे हुए दूध में चीनी डालकर थोड़ा गाढ़ा होने तक गर्म करें।
- जब चीनी दूध में घुल जाए तो इसमें कस्टर्ड मिश्रण डालकर थोड़ी देर और उबाल लें।
- इसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- इसके बाद इसमें मैंगो प्यूरी, आम के टुकड़े, क्रीम और वनीला एसेंस डालकर मिलाएं।
- इन सभी चीज़ों को मिक्स करके टाइट ढक्कन वाले कन्टेनर में रख दें।
- इसे पूरी तरह से सेट होने के लिए फ्रिज में रखें।
- जब ये पूरी तरह जम जाए, तो इसे बाहर निकालें और हैंड ब्लेंडर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिजर में रख दें।
- दुबारा रखते समय कंटेनर का ढक्कन टाइट बंद कर दें।
- कुछ देर बाद आपकी मैंगो आइसक्रीम तैयार हो जाएगी।
Chocolate Banana Ice Cream: चॉकलेट केला आइसक्रीम बनाने की रेसिपी

सामग्री
- पके हुए केले
- कोको पाउडर
- दूध या क्रीम
- वैनिला एक्सट्रेक्ट
- शहद या मेपल सिरप
Quick Ice Cream Recipe: चॉकलेट केला आइसक्रीम बनाने की विधि
- चॉकलेट केला आइसक्रीम बनाने के लिए लिए सबसे पहले पके केलों को छीलकर काट लें।
- इसके बाद इसे एक एयरटाइट कंटेनर या जिपलॉक बैग में रखकर रातभर के लिए फ्रीज में रख दें।
- केले जितने अच्छे से जमेंगे, आइसक्रीम उतनी ही मलाईदार बनेगी।
- इसके बाद जमे हुए केले के टुकड़ों को फ्रीजर से निकालकर उसे ब्लेंडर में डालें।
- इसके बाद इसे पल्स मोड पर चलाएं ताकि केले के टुकड़े टूटने लगें।
- जब केला थोड़ा क्रश होने लगे तब इसमें कोको पाउडर, वैनिला एक्सट्रेक्ट और दूध या क्रीम मिला लें।
- इसे तब तक पीसें जब तक ये एक स्मूद, क्रीमी और सॉफ्ट आइसक्रीम जैसा न दिखने लगे।
- अब आपकी झटपट बनने वाली चॉकलेट बनाना आइसक्रीम तैयार है।
- अब इसे एक कटोरी में निकालें और ऊपर से थोड़े चोको चिप्स, कटे हुए बादाम या चॉकलेट सिरप डालें।
Advertisement
Advertisement

Join Channel