Homemade Vrat Dhokla Recipe: व्रत में पेट भी भरेगा और मिलेगी भरपूर ऊर्जा, मिनटों में तैयार करें सावन स्पेशल ढोकला, देखें रेसिपी
सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति में लीन भक्त अक्सर व्रत के समय एनर्जेटिक और पेट भरा रखने वाले फ़ूड की तलाश में रहते हैं। इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए, यह आर्टिकल 'व्रत ढोकला' बनाने की एक आसान और झटपट रेसिपी दिखाता है। यह ढोकला समा के चावल और बारीक पिसे हुए साबूदाने से बनता है। इसे खट्टे दही, सेंधा नमक, अदरक-हरी मिर्च के पेस्ट और ईनो के साथ मिलाकर एक बैटर तैयार किया जाता है, जिसे फिर स्टीम करके पकाया जाता है।
11:55 AM Aug 06, 2026 IST | Kajal Yadav
सावन का समय बेहद खास होता है, क्योंकि इस समय हर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन होता है। जब लोग शिव की भक्ति करते हैं और पूरे एक महीने तक हर सोमवार को व्रत रखते हैं, तब इस समय उनका एक ही सवाल होता है कि इस व्रत के दौरान ऐसी कौन सी चीजों का सेवन किया जाए, जिससे उनका पेट भरा रहने के साथ-साथ पूरे दिन एनर्जेटिक भी महसूस हो, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको घर पर व्रत ढोकला बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।
Advertisement
व्रत ढोकला बनाने का तरीका

सामग्री
- समा के चावल (सामक के चावल) - 1 कप
- साबूदाना - ¼ कप (बारीक पिसा हुआ)
- खट्टा दही - ½ कप
- सेंधा नमक - स्वादानुसार (व्रत वाला नमक)
- अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
- ईनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटा चम्मच (सादा)
- पानी - आवश्यकतानुसार
- घी या तेल - 2 छोटे चम्मच (तड़के के लिए)
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- कढ़ी पत्ता - 8-10
- हरी मिर्च - 2 (लंबी कटी हुई)
व्रत ढोकला बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए समा के चावल को मिक्सी में पीसकर इसका पाउडर बना लें।
- इसके बाद साबूदाना को भी अलग से पीसकर पाउडर बना लें।
- अब एक बर्तन में समा चावल पाउडर, साबूदाना पाउडर और सेंधा नमक डालकर मिक्स करें।
- इसे थोड़ा खट्टा बनाने के लिए दही, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर बैटर बनाएं ।
- बैटर को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।
- स्टीमर या कढ़ाई में पानी गर्म होने के लिए रखें। फिर ढोकला थाली या टिन को घी से चिकना करें।
- फिर बैटर में ईनो और ऊपर से थोड़ा पानी डालकर हल्के हाथ से मिलाएं।
- फिर उस बैटर को तुरंत चिकना की हुई थाली में डालकर तेज आंच पर 15 मिनट तक स्टीम पकाएं।
- थोड़ी देर बाद इसमें चाकू डालकर चेक करें। ठंडा होने पर मनपसंद टुकड़ों में काट लें।
- अब तड़का पैन में घी गर्म करें। जीरा, कढ़ी पत्ता और कटी हरी मिर्च से तड़का लगाएं।
- अब आपका व्रत ढोकला बनकर तैयार है।
ढोकला के लिए जरूरी टिप्स
- दही खट्टा इस्तेमाल करें, इससे ढोकला अंदर से स्पंजी और खट्टा-मीठा बनता है।
- ईनो मिलाने के बाद बैटर को ज्यादा देर न रखें, तुरंत स्टीम करने के लिए रख दें।
- साबूदाना ज्यादा न मिलाएं, वरना ढोकला टाइट हो सकता है।
- पानी सही मात्रा में डालें ताकि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel