How to Make Aata Sheera: कम समय में मेहमानों का जीतना है दिल? तो झटपट बनाएं देसी घी से भरपूर Atta Halwa, यहां देखें Recipe
04:03 PM Jul 09, 2026 IST | Kajal Yadav
अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मन है, तो आप किसी ऐसी डिश की तलाश करते हैं, जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, इसलिए आज हम आपको घर पर आटे का हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे पंजाबी लोग (कड़ा प्रसाद) भी कहते हैं। ये एक ऐसा प्रसाद होता है, जो सिख लोगों के त्योहारों पर बनाया जाता है। इस हलवे को एक बार खाने के बाद आप इसे मांग-मांग कर खाएंगे, ये मुंह में जाते ही पूरी तरह से घुल जाता है, तो चलिए जानते हैं, इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है। साथ ही इसे बनाने का आसान तरीका और टिप्स क्या हैं।
Advertisement
Atta Halwa बनाने का आसान तरीका

सामग्री
- गेहूं का आटा
- देसी घी
- चीनी
- पानी
- ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम और किशमिश)
- इलायची पाउडर
आटा हलवा बनाने की आसान विधि

- इस हलवे को बनाने के लिए सबसे पहले चीनी और पानी को एक कढ़ाई में डालकर तब तक पकाएं, जब तक इसकी चाशनी न बन जाए।
- इसके बाद एक प्लेट में आटा छान लें फिर गैस पर एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें घी डालकर गर्म करें।
- इसके बाद इसमें आटा डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें, इस बात का ध्यान रखें कि आटा जलना नहीं चाहिए।
- इसके बाद आटे में ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और इसमें चाशनी को धीरे-धीरे डालें।
- इसे लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गुठली न बनें।
- जब हलवा कढ़ाई छोड़ने लगे और घी ऊपर आने लगे तो समझ लीजिए हलवा पक गया है।
- अब आपका गरमा-गरम आटे का हलवा बनकर तैयार है।
- अगर आप चाहें तो इसके ऊपर से और भी ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
आटे का हलवा बनाने के कुछ टिप्स
- आटे के हलवे को सॉफ्ट और रसीला बनाने के लिए आटा, चीनी, घी सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है।
- आटा को हमेशा धीमी आंच पर भूनें, तेज आंच पर आटा जल सकता है और इसका स्वाद खराब हो सकता है।
- पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करने से हलवे का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
- चाशनी डालने के बाद इसे लगातार चलाते रहें, वरना इसमें गांठ पड़ सकती है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel