W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jhol Momos Recipe: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं Nepal के मशहूर और चटपटे Jhol Momos, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

04:23 PM Jul 07, 2026 IST | Kajal Yadav
jhol momos recipe  घर पर इस आसान तरीके से बनाएं nepal के मशहूर और चटपटे jhol momos  उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
Jhol Momos Recipe (Source: AI)

झोल मोमोज का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आने लगता है। ये नेपाल की एक बेहद फेमस और टेस्टी डिश है। इसमें गरमा-गरम मोमोज को टमाटर, तिल और मूंगफली से बने एक तीखे और खट्टे सूप में डुबोकर परोसा जाता है। अगर आप भी इस गर्मी या बारिश के मौसम में कुछ चटपटा और गर्मा-गरम खाना चाहते हैं, तो घर पर झोल मोमोज जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार डिमांड करेंगे, तो आइए जानते हैं, इसे बनाने का सबसे आसान तरीका क्या है।

Advertisement

Jhol Momos बनाने का आसान तरीका

 jhol momos recipe in hindi
jhol momos recipe in hindi (Source: Social Media)

सामग्री

मोमोज के लिए

  • मैदा, नमक, पानी
  • अपनी पसंद की स्टफिंग (पत्तागोभी, गाजर, प्याज या पनीर कटा हुआ)

सूप के लिए

  • टमाटर
  • सफेद तिल
  • मूंगफली
  • लहसुन, अदरक
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • नींबू का रस
  • हल्दी पाउडर
  • नमक, तेल

झोल मोमोज बनाने की आसान विधि

 jhol momos ghar par kaise bnaye
jhol momos ghar par kaise bnaye (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में थोड़ा सा नमक और पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
  • फिर इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतला बेल लें।
  • फिर इसके बीच में स्टफिंग भरकर इसे मोमोज का आकार देकर कुछ देर के लिए स्टीम करें।
  • अब एक कढ़ाई में बिना तेल के सफेद तिल और मूंगफली को हल्का भून लें।
  • इसके बाद उसी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें।
  • इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर टमाटर और हल्दी डालकर पकाएं।
  • थोड़ी देर बाद जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे भुने हुए तिल, मूंगफली और हरे धनिए के साथ पीस लें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर इसमें गुनगुना पानी मिलाएं ताकि ये सूप बन जाए।
  • इसके बाद इसमें नमक और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह उबाल लें।
  • फिर एक प्लेट या कटोरी में 4 से 5 गर्म स्टीम मोमोज रखें।
  • फिर इसके ऊपर से गरमा-गरम तैयार किया हुआ झोल (सूप) डालें।
  • ऊपर से थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें।

झोल मोमोज के लिए खास टिप्स

  • झोल का असली स्वाद तिल और मूंगफली से आता है, इसलिए इसे भूनते समय जलने का ध्यान रखें वरना सूप का स्वाद कड़वा हो जाएगा।
  • झोल को आप अपने अनुसार पतला या गाढ़ा रख सकते हैं, लेकिन ये मोमोज सूप थोड़ा पतला होता है।
  • अगर आपको ज्यादा खट्टा पसंद है, तो नींबू के रस की जगह थोड़े से पके हुए अमचूर या इमली के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मोमोज को हमेशा तुरंत सर्व करें। अगर आप मोमोज को देर तक सूप में छोड़गे, तो वो गल जाएंगे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×