W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kaccha Aam Rice Recipe: गर्मियों में ट्राई करें कच्चे आम से बने Tasty Raw Mango Rice, यहां देखें इसे बनाने की Easy Recipe

11:22 AM May 30, 2026 IST | Kajal Yadav
kaccha aam rice recipe  गर्मियों में ट्राई करें कच्चे आम से बने tasty raw mango rice  यहां देखें इसे बनाने की easy recipe
Kaccha Aam Rice Recipe (Source: AI)

Kaccha Aam Rice Recipe: गर्मी का मौसम आते ही लोग हर दिन कुछ अलग और टेस्टी खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में बहुत ज्यादा मसालेदार चीज़ों का सेवन नहीं किया जा सकता है। ऐसे में लोग एक ऐसी डिश की तलाश में रहते हैं, जो कम समय में आसानी से बन जाए। गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में हर तरफ सिर्फ आम ही आम दिखाई देते हैं। आम खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। इस मौसम में तेज धूप और गर्मी के कारण इंसान काफी ज्यादा थक जाता है, इसलिए वो अपना बहुत ज्यादा समय किचन में नहीं बिताना चाहता है।

Advertisement

ऐसे समय में हल्का, स्वादिष्ट और एनर्जी देने वाला खाना सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। अगर बात करें कच्चे आम कि तो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम से बने टेस्टी राइस खाए हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कुछ ही समय में बना सकते हैं।

Advertisement

Kaccha Aam Rice Recipe: मैगों राइस बनाने की रेसिपी

Kaccha Aam Rice Recipe
Kaccha Aam Rice Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • 1 कप पके हुए चावल
  • 1 कप कच्चा आम
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 8-10 करीपत्ता
  • तेल जरूरत अनुसार
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल
  • 1 छोटा चम्मच मूंगफली

Raw Mango Rice Recipe: मैगों राइस बनाने की विधि

Raw Mango Rice Recipe
Raw Mango Rice Recipe (Source: social media)
  • मैगों राइस बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को पका लें।
  • इस बात का खास ध्यान रखें, कि चावल को बहुत ज्यादा नहीं पकाना है।
  • इसके बाद कच्चे आम के छिलके को निकालकर उसे अच्छे से कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें तेल डाल दें। अगर आप चाहें तो सरसो के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके बाद तेल में सरसों के दाने, उड़द दाल, चना दाल, हींग पाउडर, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भून लें।
  • फिर इस तड़के में आप कच्चे आम को डालकर एकसाथ अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • जब ये सभी चीज़ें अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो उसमें पके हुए चावल को डालकर मिला दें।
  • अब आपका टेस्टी और हेल्दी मैंगो राइस बनकर तैयार है। इसे आप गरमागरम सर्व करें।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×