W3Schools
Advertisement

Kala Jamun Recipe in Hindi: जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग के लिए बनाएं बाजार जैसा रसीला काला जामुन, देखें आसान रेसिपी

यह आर्टिकल जन्माष्टमी के अवसर पर घर पर आसानी से काला जामुन बनाने की विधि बताता है। यह एक ऐसी मिठाई है जिसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है और यह भगवान कृष्ण को भोग लगाने तथा सबका मुंह मीठा करने के लिए उत्तम है। इसमें 200 ग्राम खोया, 50 ग्राम पनीर, 2-3 बड़े चम्मच मैदा, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और दूध का उपयोग होता है।
11:15 AM Sep 02, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल जन्माष्टमी के अवसर पर घर पर आसानी से काला जामुन बनाने की विधि बताता है। यह एक ऐसी मिठाई है जिसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है और यह भगवान कृष्ण को भोग लगाने तथा सबका मुंह मीठा करने के लिए उत्तम है। इसमें 200 ग्राम खोया, 50 ग्राम पनीर, 2-3 बड़े चम्मच मैदा, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और दूध का उपयोग होता है।
kala jamun recipe in hindi  जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग के लिए बनाएं बाजार जैसा रसीला काला जामुन  देखें आसान रेसिपी
Kala Jamun Recipe in Hindi (Source: AI)

इस जन्माष्टमी अगर आप भी कृष्ण जी चढ़ाने और सबका मुहं मीठा करवाने के लिए किसी ऐसी स्वीट डिश की तलाश में हैं, जिसे खाते ही सबका मन खुश हो जाए, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको घर पर आसानी से काला जामुन बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

Advertisement

काला जामुन बनाने का आसान तरीका

Kala Jamun Recipe at Home
Kala Jamun Recipe at Home (Source: Social Media)

सामग्री

  • खोया (मावा): 200 ग्राम
  • पनीर: 50 ग्राम
  • मैदा: 2-3 बड़े चम्मच
  • बेकिंग पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • दूध: 1-2 बड़े चम्मच
  • चीनी (चाशनी के लिए): 2 कप
  • पानी (चाशनी के लिए): 2 कप
  • केसर के धागे या इलायची पाउडर: चाशनी के लिए
  • तलने के लिए: घी या रिफाइंड तेल

काला जामुन बनाने की विधि

Kala Jamun Recipe
Kala Jamun Recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाएं।
  • फिर धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
  • अब चाशनी को एक या दो तार की नहीं बनानी है, इसे हल्का चिपचिपा रखना है।
  • लास्ट में इलायची पाउडर या केसर डालकर गैस बंद कर दें।
  • अब एक थाली में खोया और मैश किया हुआ पनीर लें।
  • फिर हथेलियों की मदद से इसे 3-4 मिनट तक अच्छे से मसलें ताकि यह बिल्कुल चिकना हो जाए।
  • अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं।
  • इसके बाद हल्के हाथों से गूंथ कर नरम आटा तैयार कर लें।
  • अगर मिश्रण सूखा लगे, तो दूध की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।
  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर बिना दरार वाली चिकनी गोलियां बना लें।
  • अब एक कढ़ाई में घी या तेल धीमी आंच पर गर्म करें।
  • फिर जामुन को तेल में डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तलें।
  • फिर गुलाब जामुन से थोड़ा ज्यादा गहरा तलें।
  • तिनके या चम्मच से हिलाते रहें ताकि यह चारों तरफ से एक जैसा सिके।
  • अब तले हुए गर्म जामुनों को गुनगुनी चाशनी में डाल दें।
  • इसे कम से कम 2 घंटे के लिए जामुनों को चाशनी में डूबा रहने दें ताकि वे अंदर तक रस सोख लें।

काला जामुन बनाने के लिए ज़रूरी टिप्स

  • पनीर मिलाने से जामुन अंदर से सॉफ्ट बनते हैं और कढ़ाई में फटते नहीं हैं।
  • गोले बनाते समय ध्यान रखें कि उन पर क्रैक न हो, वरना वे तेल में जाते ही बिखर सकते हैं।
  • जामुनों को हमेशा धीमी आंच पर तलें। तेज आंच पर तलने से वे बाहर से काले हो जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
  • चाशनी बहुत ज्यादा उबलती हुई या ठंडी नहीं होनी चाहिए, हल्की गर्म चाशनी में ही जामुन डालें।

Also Read: गणेश चतुर्थी पर बाप्पा के भोग के लिए मिनटों में बनाएं टेस्टी मावा मोदक, देखें आसान रेसिपी

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×