Kesar Pista Lassi Recipe: गर्मी में ठंडक का एहसास, घर पर मिनटों में बनाएं बाजार जैसी Thick और झागदार Kesar Pista Lassi
10:45 AM Jul 08, 2026 IST | Kajal Yadav
गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा और टेस्टी पीने का मन करे, तो सबसे पहले दिमाग में लस्सी का ख्याल आता है, क्योंकि इस मौसम में इसका सेवन करने से शरीर तो हेल्दी रहता ही है, उसके साथ ही हम पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं, इसलिए आज हम आपको घर पर आसानी से केसर पिस्ता लस्सी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
Advertisement
इसकी सबसे खास बात तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है। दोपहर में कुछ ठंडा पीने के लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन है। आइए जानते हैं, इसे घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका और टिप्स क्या हैं।
Advertisement
Kesar Pista Lassi बनाने का तरीका

सामग्री
- दही - 2 कप
- चीनी - 3 से 4 चम्मच (स्वादानुसार)
- केसर - 10 से 12 धागे
- पिस्ता - 2 चम्मच (बारीक कटे हुए)
- दूध - 2 चम्मच (गुनगुना)
- इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
- बर्फ के टुकड़े
केसर पिस्ता लस्सी बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच गुनगुने दूध में केसर के धागे डालकर रख दें।
- इसे तब तक रखें, जब तक केसर अपना असली रंग और खुशबू न छोड़ दे।
- इसके बाद एक बर्तन या ब्लेंडर में ठंडा दही, चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालें।
- इसके बाद सारी चीजों को अच्छी तरह से मथकर मिक्सर को चला लें, ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए और लस्सी झागदार बने।
- इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता डालकर चम्मच से मिला दें।
- इसके बाद लस्सी को सर्विंग ग्लास में निकालकर उसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता और केसर के धागे डालें।
- अब आपकी ठंडी-ठंडी केसर पिस्ता लस्सी बनकर तैयार है।
- अगर आप चाहें तो इसे थोड़ी देर फ्रिज में भी रख सकते हैं।
लस्सी के लिए कुछ स्पेशल टिप्स
- इसे बनाने के लिए गाढ़े दही का इस्तेमाल करें। अगर दही खट्टा होगा, तो लस्सी टेस्टी बनेगी।
- लस्सी को मथने के लिए अगर आप मथानी का इस्तेमाल करें, इससे इसका टेक्सचर सॉफ्ट बनता है।
- अगर आप बहुत गाढ़ी लस्सी पसंद नहीं करते हैं, तो इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी या दूध मिला सकते हैं।
- चीनी की जगह आप चाहें तो शहद या पिघले हुए गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel