Kopra Pak Recipe at Home: कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान को खुश करने के लिए घर पर बनाएं कोपरा पाक, देखें आसान रेसिपी
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 04 सितंबर को मनाई जा रही है। इस अवसर पर भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के भोग चढ़ाते हैं। इन भोगों में कोपरा पाक भगवान कृष्ण का अत्यंत प्रिय बताया गया है, जिसे नारियल, मावा और चीनी से बनाया जाता है। आर्टिकल में इसे बनाने की विधि बताई गई है, जिसमें सूखे नारियल के बूरे को घी में भूनकर, दूध, चीनी और मावा के साथ पकाकर, इलायची पाउडर मिलाकर थाली में फैलाकर ठंडा होने पर काटने का तरीका बताया गया है।
11:12 AM Sep 01, 2026 IST | Kajal Yadav
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 04 सितंबर को मनाई जा रही है। इस दिन सभी लोग भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए व्रत के साथ-साथ भोग भी लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जन्माष्टमी में एक भोग ऐसा भी होता है, जो कृष्ण भगवान को काफी ज्यादा पसंद होता है जी हां, हम बात कर रहे हैं कोपरा पाक कि जिसे नारियल और मावा, चीनी से बनाया जाता है। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
Advertisement
कोपरा पाक बनाने का तरीका

सामग्री
- सूखा नारियल का बूरा: 2 कप
- मावा (खोया): 1 कप
- चीनी: 1 से 1.5 कप
- दूध: 1/2 कपदेशी घी: 1 बड़ा चम्मच
- इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- कटे हुए मेवे: सजावट के लिए
कोपरा पाक बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसे चिकना करें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा घी गर्म करें। फिर इसमें नारियल का बूरा डालें और धीमी आंच पर भूनें।
- फिर इसमें दूध और चीनी डालकर लगातार चलाते हुए चीनी के पूरी तरह घुलने तक पकाएं।
- जब यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें मावा डालें और अच्छे से मैश करते हुए नारियल के साथ तब तक पकाएं।
- लास्ट में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें।
- इसके बाद मिश्रण को चिकनी की हुई थाली में निकालकर फैलाएं। फिर ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ता डालकर दबाएं।
- जब मिश्रण ठंडा और सेट हो जाए, तो अपनी मनपसंद आकार में काट लें।
कोपरा पाक बनाने के लिए कुछ टिप्स
- नारियल बहुत जल्दी जल जाता है, इसलिए पूरे समय गैस की आंच धीमी ही रखें।
- अगर आप हलवाई जैसी बर्फी बनाना चाहते हैं, तो ताजे कसे हुए नारियल या मोटे नारियल बूरे का इस्तेमाल करें।
- इसे आप एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में 7 से 10 दिनों तक आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
Also Read: जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं खास भोग, घर पर मिनटों में बनाएं टेस्टी मटका केक, देखें रेसिपी
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel