Lemon Cheesecake Recipe: बिना ओवन के घर पर बनाएं Market जैसा Creamy Lemon Cheesecake, यहां देखें Easy Recipe
02:48 PM Jul 07, 2026 IST | Kajal Yadav
आजकल लोगों को हर दिन कुछ नया और टेस्टी ट्राई करने का मन होता है, इसलिए लोग बाजार से तरह-तरह के फ़ूड लेकर आते हैं, लेकिन अगर हम बात करें केक कि तो ये लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको लेमन चीजकेक बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप ताजा और फ्रेश नींबू से बना सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। ये एक बेहद टेस्टी और क्रीमी डेजर्ट है। नींबू का खट्टा-मीठा स्वाद इसे बेहद रिफ्रेशिंग बनाता है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं है, तो चलिए जानते हैं लेमन चीजकेक कैसे बनाते हैं।
Advertisement
Lemon Cheesecake बनाने का तरीका

सामग्री
- बिस्किट क्रश
- पिघला हुआ मक्खन
- क्रीम चीज
- कंडेंस्ड मिल्क
- हैवी व्हिपिंग क्रीम
- नींबू का रस
- नींबू का छिलका कद्दूकस किया हुआ
लेमन चीजकेक बनाने की विधि

- इस केक को बनाने के लिए बिस्किट के चूरे में पिघला हुआ बटर मिलाएं।
- इसके बाद इसे केक टिन के नीचे अच्छी तरह दबाकर फैला दें, ताकि एक लेयर बन जाए।
- इसके बाद इसे 20 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
- फिर एक बड़े बर्तन में क्रीम चीज और कंडेंस्ड मिल्क लेकर इसे फेंट लें।
- इसके बाद दूसरे बर्तन में व्हिपिंग क्रीम को गाढ़ा होने तक फेंटें।
- इसके बाद क्रीम चीज के मिक्चर में व्हिप्ड क्रीम, नींबू का रस और नींबू का छिलका डालकर मिलाएं।
- फिर इस मिक्चर को फ्रिज में रखे हुए बिस्किट बेस के ऊपर डालें और चम्मच से बराबर फैला दें।
- केक को एल्युमिनियम फॉयल या क्लिंग रैप से ढककर कम से कम 6 से 8 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रिज में रखें।
- अब आपका टेस्टी और हराल्डी लेमन चीजकेक बनकर तैयार है।
लेमन चीजकेक के लिए खास टिप्स
- नींबू का छिलका कद्दूकस करते समय ध्यान रखें कि सिर्फ ऊपर का पीला हिस्सा ही घिसें।
- क्रीम चीज का इस्तेमाल करने से पहले उसे थोड़ी देर फ्रिज से बाहर रख दें, ताकि वो कमरे के Temperature पर आ जाए। इससे मिक्सचर में गांठे नहीं पड़ेंगी।
- अगर आपके पास स्प्रिंगफॉर्म पैन नहीं है, तो आप टिन में बटर पेपर लगाकर भी इसे बना सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel