W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Makhane Dry Fruit Kheer Recipe: एकादशी के शुभ मौके पर भगवान को लगाएं Tasty Makhana Kheer का भोग, यहां देखें इसकी Easy Recipe

01:05 PM Jul 08, 2026 IST | Kajal Yadav
makhane dry fruit kheer recipe  एकादशी के शुभ मौके पर भगवान को लगाएं tasty makhana kheer का भोग  यहां देखें इसकी easy recipe
Makhane Dry Fruit Kheer Recipe (Source: AI)

कुछ ही दिनों में एकदशी का त्योहार आने वाला है। इस शुभ मौके पर लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए घर में तरह-तरह के प्रसाद बनाते हैं, इस दिन बहुत से लोग व्रत भी रखते हैं। कई बार व्रत रखने वाले लोगों को समझ नहीं आता है कि इस दौरान क्या बनाया जाए, जो भगवान को चढ़ाने के साथ-साथ उसे व्रत में भी खाया जा सके।

Advertisement

ऐसे में अगर बात करें, मखाने कि तो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसलिए आज हम आपको मखाना खीर रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं, इसे बनाने का आसान तरीका और उसके कुछ जरूरी टिप्स के बारे में।

Advertisement

Makhane Kheer बनाने का आसान तरीका

testy makhana kheer
testy makhana kheer (Source: Social Media)

सामग्री

  • मखाना
  • चीनी
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता)
  • दूध
  • हरी इलायची
  • देशी घी
  • केसर के धागे

मखाना खीर बनाने की आसान विधि

dry fruits Makhana kheer
dry fruits Makhana kheer (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें और उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर भूनें।
  • जब ये अच्छे से फ्राई होकर कुरकुरे हो जाएं, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  • इसके बाद आधे मखाने को लेकर हाथों से या मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  • बाकि बचे हुए मखाने को साबुत ही साइड में रख दें।
  • इसके बाद एक कढ़ाई लेकर उसे गर्म करें और उसमें दूध डालकर उबालें।
  • इसके बाद जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच धीमा कर दें।
  • इसके बाद उबलते हुए दूध में भुने हुए साबुत मखाने और दरदरा पिसा हुआ मखाना डालें।
  • इसके साथ ही बारीक कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर मिलाएं।
  • इस खीर को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए और मखाने नरम न हो जाएं।
  • बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि ये नीचे कढ़ाई में चिपके नहीं।
  • लास्ट में इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और 2-3 मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दें।
  • अब आपकी टेस्टी मखाना ड्राई फ्रूट खीर बनकर तैयार है।
  • इसे आप गरमा-गर्म या फ्रिज में ठंडा करके खा सकते हैं।

खीर बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • खीर को गाढ़ा बनाने के लिए हमेशा थोड़े से मखानों को दरदरा पीसकर दूध में मिलाएं।
  • इससे दूध जल्दी गाढ़ा होता है और कॉर्नफ्लोर या मावे की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • मखानों को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें। अगर आंच तेज होगी, तो मखाने जल जाएंगे और इसका स्वाद बेकार हो सकता है।
  • चीनी हमेशा लास्ट में ही डालें। अगर आप शुरू में ही चीनी डाल देंगे, तो मखाने अच्छी तरह से दूध नहीं सोख पाएंगे।
  • इसमें चीनी की जगह गुड़ के पाउडर या खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read: Potato Fritters Recipe: बारिश और शाम की चाय का मजा दोगुना करने के लिए मिनटों में बनाएं Potato Fritters, देखें Recipe

Advertisement

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×