W3Schools

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं खास भोग, घर पर मिनटों में बनाएं टेस्टी मटका केक, देखें रेसिपी

इस साल 4 सितंबर को पड़ने वाली जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए घर पर आसानी से 'मटका केक' बनाने की विधि बताई गई है। इस केक को बनाने के लिए मैदा, पिसी चीनी, कोको पाउडर (चॉकलेट फ्लेवर के लिए), बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दूध, तेल/पिघला हुआ मक्खन और वैनिला एसेंस का इस्तेमाल किया जाता है।
06:58 PM Aug 31, 2026 IST | Kajal Yadav
इस साल 4 सितंबर को पड़ने वाली जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए घर पर आसानी से 'मटका केक' बनाने की विधि बताई गई है। इस केक को बनाने के लिए मैदा, पिसी चीनी, कोको पाउडर (चॉकलेट फ्लेवर के लिए), बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दूध, तेल/पिघला हुआ मक्खन और वैनिला एसेंस का इस्तेमाल किया जाता है।
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं खास भोग  घर पर मिनटों में बनाएं टेस्टी मटका केक  देखें रेसिपी
Matka Cake Recipe in Hindi (Source: AI)

Matka Cake Recipe in Hindi: इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 04 सितंबर को पड़ रहा है। इस दिन ज्यादातर लोग व्रत रखकर भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करते हैं और उनकी कृपा पाते हैं। अगर आप भी इस दिन यानी कि भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी के पावन मौके पर उन्हें खुश करने के लिए घर पर कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, आज हम घर पर आसानी से मटका केक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ऐसे में इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

मटका केक बनाने का आसान तरीका

 janmashtami cake recipe
janmashtami cake recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • मैदा: 1.5 कप
  • पिसी हुई चीनी: 3/4 कप
  • कोको पाउडर (चॉकलेट फ्लेवर के लिए)
  • बेकिंग पाउडर: 1.5 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा: 1/2 छोटा चम्मच
  • दूध: 1 कप (कमरे के तापमान पर)
  • तेल या पिघला हुआ मक्खन: 1/2 कप
  • वैनिला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
  • विपिंग क्रीम: मटका डिजाइन और सजावट के लिए

मटका केक बनाने की विधि

Matka Cake Recipe
Matka Cake Recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में नमक या एक स्टैंड रखें। इसे ढककर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर गर्म होने दें।
  • इसके बाद एक बड़े कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर को एक साथ छान लें ताकि कोई गांठ न रहे।
  • फिर दूसरे कटोरे में पिसी हुई चीनी और तेल को अच्छी तरह फेंटें। इसमें दूध और वैनिला एसेंस मिलाएं।
  • फिर धीरे-धीरे सूखी सामग्री को गीले मिश्रण में डालें। अब हल्के हाथों से मिलाएं ताकि स्मूथ बैटर बन जाए।
  • अब एक छोटे कटोरे को तेल से ग्रीस करके मैदा छिड़क लें। फिर इसमें केक का बैटर डालें।
  • इसे कढ़ाई में रखकर 35 से 45 मिनट तक धीमी आंच पर बेक करें। फिर चाक़ू डालकर चेक करें कि केक पका है या नहीं।
  • ठंडा होने पर केक को मटके का आकार दें। इसे सफेद या नीली/पीली विपिंग क्रीम से कवर करें।
  • ऊपर से मटके का किनारा बनाएं। इसे मोर पंख या चॉकलेट स्टिक से सजाएं।
  • अब आपका टेस्टी मटका केक बनकर तैयार है।

केक बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • बैटर न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही पतला।
  • गोल बॉटम वाले कांच या स्टील के बाउल का इस्तेमाल करें, जिससे केक मटके का शेप आ सके।
  • केक बेक होते समय बार-बार ढक्कन न खोलें, वरना केक बीच में बैठ सकता है।
  • क्रीम से मटके का आकार देते समय पैलेट नाइफ या पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल करें ताकि फिनिशिंग गोल आए।

Also Read: Janmashtami 2026 पर लड्डू गोपाल को लगाएं उनके पसंदीदा प्रसाद का भोग; झटपट बनाएं व्रत वाली धनिया पंजीरी

Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।