W3Schools
Advertisement

गणेश चतुर्थी पर बाप्पा के भोग के लिए मिनटों में बनाएं टेस्टी मावा मोदक, देखें आसान रेसिपी

यह आर्टिकल गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बाप्पा के भोग के लिए घर पर आसानी से मावा मोदक बनाने की विधि बताता है। इसे बनाने के लिए सामग्री में कद्दूकस किया हुआ मावा (1.5 कप), पिसी हुई चीनी (½ कप), दूध (2-3 टेबल स्पून), इलायची पाउडर, केसर के धागे और देशी घी शामिल हैं। भरने के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। *
05:37 PM Sep 01, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बाप्पा के भोग के लिए घर पर आसानी से मावा मोदक बनाने की विधि बताता है। इसे बनाने के लिए सामग्री में कद्दूकस किया हुआ मावा (1.5 कप), पिसी हुई चीनी (½ कप), दूध (2-3 टेबल स्पून), इलायची पाउडर, केसर के धागे और देशी घी शामिल हैं। भरने के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। *
गणेश चतुर्थी पर बाप्पा के भोग के लिए मिनटों में बनाएं टेस्टी मावा मोदक  देखें आसान रेसिपी
Mawa Modak Recipe at Home (Source: AI)

Mawa Modak Recipe at Home: कुछ ही दिनों में गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। इस दिन सब्जी लोग अपने घर पर गणपति बाप्पा का आगमन करते हैं। ऐसे में अगर आप भी भगवान को भोग लगाने के लिए मोदक बनाने की रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको घर पर ही मावा मोदक बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

Advertisement

मावा मोदक बनाने का तरीका

Mawa Modak Recipe in Hindi
Mawa Modak Recipe in Hindi (Source: Social Media)

सामग्री

  • मावा (खोया): 1.5 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • चीनी या बूरा: ½ कप (पिसी हुई)
  • दूध: 2-3 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • केसर के धागे: 8-10 (गर्म दूध में भीगे हुए)
  • देशी घी: 1 छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स: भरने के लिए)

मावा मोदक बनाने की विधि

Homemade Mawa Modak Recipe
Homemade Mawa Modak Recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई को धीमी आंच पर गर्म करें।
  • फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालकर लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट तक भूनें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि मावा का रंग ज्यादा भूरा न होने दें।
  • अब इसमें केसर वाला दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं।
  • गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने दें।
  • फिर जब मिश्रण गुनगुना रहे, तब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • फिर मोदक के सांचे को थोड़े से घी से चिकना करें। मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा सांचे में भरें।
  • फिर बीच में चाहें तो थोड़ी सी ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग रख सकते हैं। फिर सांचे को बंद करके अच्छी तरह दबाएं।
  • अब सांचे को धीरे से खोलकर तैयार मावा मोदक को बाहर निकालें।
  • अब आपके टेस्टी मावा मोदक बनकर तैयार हैं।

मोदक बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • मावा भूनते समय गैस की आंच हमेशा धीमी रखें, वरना मावा जल सकता है और स्वाद कड़वा हो सकता है।
  • गर्म मावा में कभी भी चीनी न मिलाएं। मिश्रण के गुनगुना होने पर ही चीनी या बूरा डालें, नहीं तो मिश्रण पतला हो जाएगा।
  • अगर मिश्रण सूखा लगे और बिखरने लगे, तो उसमें गुनगुना दूध या घी मिलाकर दोबारा बांधें।
  • अगर आपके पास खोया नहीं है, तो आप डेढ़ कप मिल्क पाउडर और आधे कप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read: Kopra Pak Recipe at Home: कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान को खुश करने के लिए घर पर बनाएं कोपरा पाक, देखें आसान रेसिपी

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×