W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mushroom Pakoda Recipe: शाम की चाय का स्वाद दोगुना करने के लिए घर पर बनाएं Crispy Mushroom Pakora, देखें Recipe

04:43 PM Jul 07, 2026 IST | Kajal Yadav
mushroom pakoda recipe  शाम की चाय का स्वाद दोगुना करने के लिए घर पर बनाएं crispy mushroom pakora  देखें recipe
Mushroom Pakoda Recipe

बारिश का मौसम हो और पकौड़े न बने ऐसा ही ही नहीं सकता है। इस मौसम में लोग घर में तरह-तरह के पकौड़े बनाते हैं, जैसे बेसन के पकौड़े, पालक के पकौड़े, आलू के पकौड़े आदि, लेकिन क्या आपने कभी मशरुम के पकौड़े खाए हैं, अगर नहीं तो यहां हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। बारिश के मौसम में या शाम की चाय के साथ खाने के लिए एक टेस्टी और कुरकुरा स्नैक है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका और कुछ खास टिप्स के बारे में जानते हैं।

Advertisement

Mushroom Pakoda बनाने का तरीका

 crispy mushroom fritters
crispy mushroom fritters (Source: Social Media)

सामग्री

  • मशरुम
  • बेसन
  • चावल का आटा
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • हरी मिर्च
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • गरम मसाला
  • अजवाइन
  • हरा धनिया
  • नमक, तेल, पानी

मशरुम पकौड़ा बनाने की विधि

 easy mushroom recipes
easy mushroom recipes (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले मशरुम को पानी से धोकर एक प्लेट में रख लें।
  • इसके बाद इसे कपड़े से पोछ लें। अगर आप चाहें तो मशरुम के दो टुकड़े कर सकते हैं।
  • इसके बाद एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, अजवाइन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें।
  • इसके बाद अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा बैटर बना लें।
  • घोल बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए, नहीं तो वो मशरुम पर चिपकेगा नहीं।
  • इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रखें।
  • इसके बाद कटे हुए मशरुम को बेसन के घोल में डुबोकर गरम तेल में आराम से डाल दें।
  • पकौड़ों को धीमी आंच पर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक तलें।
  • तैयार मशरुम पकौड़ों को टिशू पेपर पर निकाल लें।
  • अब आपके गरमा-गरम और क्रिस्पी मशरुम पकौड़े बनकर तैयार हैं।
  • इसे हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।

यहां देखें कुछ जरूरी टिप्स

  • मशरुम में पानी होता है, इसलिए धोने के बाद उसे सुखाना जरूरी है।
  • बेसन के साथ थोड़ा सा चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर जरूर मिलाएं। इससे पकौड़े क्रिस्पी रहते हैं।
  • इसे हमेशा धीमी आंच पर तलें। अगर आंच बहुत तेज होगी, तो बेसन ऊपर से जल जाएगा और मशरुम कच्चे रह जाएंगे।
  • घोल बनाने के बाद उसमें मशरुम को ज्यादा देर तक न छोड़ें वरना ये पानी छोड़ने लगेगा।

Also Read: Mango Coconut Laddu Recipe: इस गर्मी घर पर बनाएं Tasty और Healthy Mango Coconut Laddu, यहां देखें Easy recipe

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×