W3Schools
Advertisement

One Pot Chana Masala Recipe: रोज-रोज दाल खाकर हो गए हैं बोर? 15 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबे जैसा टेस्टी वन पॉट चना मसाला

यह आर्टिकल में 'वन पॉट चना मसाला' की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताई गई है। अगर आप रोज-रोज वही दाल खाकर ऊब चुके हैं, तो यह एक सेहतमंद और जल्दी बनने वाला बढ़िया ऑप्शन है। इसे बस एक प्रेशर कुकर में तैयार किया जा सकता है, जिससे आपका समय भी बचता है और ज्यादा बर्तन भी गंदे नहीं होते। इसे बनाने के लिए रात भर भिगोए हुए काबुली चने, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और कुछ बुनियादी मसालों की जरूरत होती है।
12:54 PM Aug 04, 2026 IST | Khushi Srivastava
यह आर्टिकल में 'वन पॉट चना मसाला' की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताई गई है। अगर आप रोज-रोज वही दाल खाकर ऊब चुके हैं, तो यह एक सेहतमंद और जल्दी बनने वाला बढ़िया ऑप्शन है। इसे बस एक प्रेशर कुकर में तैयार किया जा सकता है, जिससे आपका समय भी बचता है और ज्यादा बर्तन भी गंदे नहीं होते। इसे बनाने के लिए रात भर भिगोए हुए काबुली चने, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और कुछ बुनियादी मसालों की जरूरत होती है।
one pot chana masala recipe  रोज रोज दाल खाकर हो गए हैं बोर  15 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबे जैसा टेस्टी वन पॉट चना मसाला
One Pot Chana Masala Recipe (AI Generated)
One Pot Chana Masala Recipe: अगर आप भी रोज रोज वहीं बोरिंग दाल खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार वन पॉट चना मसाला ट्राई करें। ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ आसान और जल्दी बनने वाली डिश भी है। अगर आप कम समय में कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी जरूर आजमाएं। इसमें ढेर सारे बर्तनों की भी जरूरत नहीं, बस एकर ही प्रेशर कुकर में आपका टेस्टी चना मसाला बनकर रेडी हो जाएगा। यहां पर वन पॉट चना मसाला की आसान रेसिपी बताई गई है।

चना मसाला के लिए जरूरी सामग्री (Chana Masala Ingredients)

One Pot Chana Masala Recipe
One Pot Chana Masala Recipe (Source: Social Media)
  • 1 कप काबुली चने (रातभर पानी में भिगोए हुए)
  • 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा)
  • 2 टमाटर (कद्दूकस या प्यूरी)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 तेजपत्ता
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चना मसाला या गरम मसाला
  • स्वाद अनुसार नमक
  • हरा धनिया
  • 2 से 3 कप पानी

चना मसाला कैसे बनाएं? (One Pot Chana Masala Recipe)

One Pot Chana Masala Recipe
One Pot Chana Masala Recipe (Source: Social Media)
  • सबसे पहले प्रेशर कुकर को मीडियम फ्लेम पर गर्म करें और उसमें तेल या घी डालें।
  • तेल गर्म होते ही जीरा और तेजपत्ता डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक चलाएं।
  • इसके बाद टमाटर और सभी मसाले डालें। मसालों को 2 से 3 मिनट तक तब तक पकाएं।
  • अब भिगोए हुए काबुली चने डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें लगभग 2 से ढाई कप पानी डालें।
  • कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम फ्लेम पर 5 से 6 सीटी आने दें।
  • कुकर का प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलें।
  • ऊपर से चना मसाला या गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • आपका वन पॉट चना मसाला तैयार है।

स्वाद बढ़ाने के लिए सीक्रेट टिप्स

अगर आप ग्रेवी को थोड़ा गाढ़ा बनाना चाहते हैं, तो पकने के बाद कलछी से थोड़े से चनों को कुकर में ही मैश दें।
परोसने से पहले ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
इसे आप गरमा-गरम जीरा राइस, पूरी, पराठे या भटूरे के साथ परोस सकते हैं।
Also Read: Chana Dal Tadka Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी गाढ़ी और सौंधी मसालेदार चना दाल, नोट कर लें Easy विधि
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×