Paneer Tikka Momos Recipe: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल Smoky Paneer Tikka Momos, देखें Recipe
03:21 PM Jul 07, 2026 IST | Kajal Yadav
अगर बात करें फ़ास्ट फ़ूड कि तो मोमोज का नाम सबसे ऊपर आता है, क्योंकि चाइना में ही नहीं भारत में भी लोग मोमोज खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन बाहर के मोमोज में वो टेस्ट कहां जो घर के मोमोज में होता है, इसलिए आज हम आपको घर पर अलग तरह से पनीर टिक्का मोमोज बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जो आपके काफ्री काम आ सकता है। एक बार अगर आप इसे खा लेंगे, तो रेस्टोरेंट का स्वाद भूल जाएंगे। अगर आपको तीखा और चटपटा खाना पसंद है, तो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें, तो आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से कैसे बनाते हैं।
Advertisement
Paneer Tikka Momos बनाने का तरीका

सामग्री
- मैदा, नमक
- पानी
- पनीर के टुकड़े
- गाढ़ा दही
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला
- कसूरी मेथी
- बारीक कटी प्याज और शिमला मिर्च
- नमक
पनीर टिक्का मोमोज बनाने की विधि

- इस मोमोज को बनाने के लिए मैदे में नमक और थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- इसके बाद इसे गीले कपड़े से ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें।
- इसके बाद एक बर्तन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, सारे सूखे मसाले, कसूरी मेथी और नमक डालकर मिलाएं।
- फिर इसमें पनीर के टुकड़े, प्याज और शिमला मिर्च डालकर मिक्स करें ताकि मसाला अच्छे से लग जाए।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके इस मिक्सचर को 3 से 4 मिनट के लिए भून लें।
- इसके बाद स्टफिंग को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसे पतला बेल लें।
- फिर बीच में पनीर टिक्का की स्टफिंग रखकर किनारों को मोड़ते हुए मोमोज बनाएं।
- अब मोमोज को स्टीमर में रखकर 10 से 12 मिनट के लिए भाप में पकाएं।
- अब आपके गरमा-गरम पनीर टिक्का मोमोज बनकर तैयार हैं।
पनीर टिक्का मोमोज के लिए खास टिप्स
- पनीर टिक्का का टेस्ट बढ़ाने के लिए दही का गाढ़ा होना जरूरी है। अगर दही में पानी होगा, तो स्टफिंग गीली हो जाएगी और मोमोज फट जाएंगे।
- अगर आप मोमोज में असली तंदूरी या स्मोकी फ्लेवर चाहते हैं, तो स्टफिंग तैयार करने के बाद कोयले पर थोड़ा सा घी डालकर बर्तन को 2 मिनट के लिए ढक दें।
- मोमोज को बेलते समय किनारे पतले हों और बीच का हिस्सा थोड़ा मोटा रहे, तो स्टफिंग बाहर नहीं आती है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel