जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग के लिए बनाएं स्वादिष्ट लच्छेदार रबड़ी, यहां देखें आसान रेसिपी
यह आर्टिकल जन्माष्टमी के भोग के लिए आसानी से घर पर रबड़ी बनाने की विधि बताता है। इसकी सामग्री इसके लिए डेढ़ लीटर फुल फैट दूध, 4-5 बड़े चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर, 10-12 केसर के धागे और कटे हुए बादाम-पिस्ता की आवश्यकता होती है। इसे बनाने के लिए एक चौड़ी और भारी तले की कढ़ाई में फुल फैट दूध को तेज़ आंच पर उबालें।
11:09 AM Sep 04, 2026 IST | Kajal Yadav
Rabri Recipe for Janmashtami Bhog: जब कोई त्योहार आता है, तो लोगों के मन में सबसे पहले मिठाई बनाने या बाजार से लाने का मन होता है। इस जन्माष्टमी अगर आप भी घर पर कुछ स्पेशल भोग बनाकर कृष्ण जी को चढ़ाना चाहते हैं, तो आज हम आपको घर पर आसानी से रबड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं, तो चलिए देर किस बात कि यहां देखते हैं। इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं।
Advertisement
रबड़ी बनाने का आसान तरीका

सामग्री
- फुल फैट दूध: 1.5 लीटर
- चीनी: 4 से 5 बड़े चम्मच
- हरी इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
- केसर के धागे: 10-12
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स: बादाम और पिस्ता
रबड़ी बनाने की आसान विधि

- इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई लें। इसमें फुल फैट दूध डालकर तेज आंच पर उबालें।
- जब दूध में उबाल आ जाए, तब आंच को धीमा कर दें।
- दूध के ऊपर जैसे ही मलाई जमने लगे, उसे कलछी की मदद से धीरे से कढ़ाई के किनारे चिपका दें।
- दूध को लगातार धीमी आंच पर पकने दें। बार-बार मलाई की परत जमने पर उसे किनारों पर लगाते जाएं।
- जब कढ़ाई में दूध थोड़ा बच जाए और किनारों पर खूब सारी मलाई जमा हो जाए, तब गैस बंद कर दें।
- अब बचे हुए दूध और किनारों पर जमी मलाई को आपस में मिलाएं।
- फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। चीनी घुलने तक 2 मिनट और पकाएं।
- रबड़ी को ठंडा होने दें। इसे तुलसी का पत्ता रखकर कान्हा को भोग लगाएं।
रबड़ी बनाने के लिए जरूरी टिप्स
- हमेशा चौड़े और भारी तले की कढ़ाई का इस्तेमाल करें, ताकि दूध नीचे से जले नहीं और मलाई किनारों पर आसानी से चिपके।
- रबड़ी हमेशा फुल क्रीम या फुल फैट दूध से ही अच्छी और लच्छेदार बनती है।
- दूध को हमेशा धीमी आंच पर ही पकाएं। तेज आंच करने से मलाई अच्छी नहीं जमेगी और दूध गाढ़ा नहीं होगा।
- भगवान कृष्ण को भोग लगाते समय रबड़ी में तुलसी का पत्ता जरूर शामिल करें, क्योंकि इसके बिना भोग अधूरा माना जाता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel