W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Roasted Sweet Potato Salad Recipe: गर्मियों में ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है Roasted Sweet Potato Salad, यहां देखें Easy Recipe

01:11 PM Jul 10, 2026 IST | Kajal Yadav
roasted sweet potato salad recipe  गर्मियों में ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है roasted sweet potato salad  यहां देखें easy recipe
Roasted Sweet Potato Salad Recipe (Source: AI)

शकरकंद को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंग्रेजी में लोग इसे (स्वीट पोटैटो) भी कहते हैं। वैसे तो इसका सेवन ठंडी में किया जाता है, लेकिन आप इसे गर्मियों में भी खा सकते हैं, इसलिए आज हम आपको इसका टेस्टी और हेल्दी सलाद बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये सलाद सुबह के नाश्ते में बनने वाला आसान और अच्छा ऑप्शन है। ये फाइबर, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, तो चलिए यहां देखते हैं, इसकी आसान रेसिपी और कुछ टिप्स के बारे में।

Advertisement

Sweet Potato Salad बनाने का तरीका

Healthy roasted sweet potato salad
Healthy roasted sweet potato salad (Source: social media)

सामग्री

  • शकरकंद
  • सब्जियां - प्याज और खीरा या टमाटर
  • नींबू का रस1 चम्मच
  • जैतून का तेल
  • नमक और काली मिर्च
  • भुना जीरा पाउडर
  • चाट मसाला
  • हरा धनिया या अनार के दाने

शकरकंद सलाद बनाने की विधि

High protein sweet potato salad
High protein sweet potato salad (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें या भून लें।
  • इसके बाद इसका छिलका उतारकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक कटोरे में कटे हुए शकरकंद, प्याज, टमाटर और खीरा डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद एक कटोरी में नींबू का रस, जैतून का तेल, जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक और काली मिर्च मिक्स करें।
  • इसके बाद इसे सलाद के ऊपर डालकर हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि इसका स्वाद बढ़ जाए।
  • अब आपका टेस्टी और हेल्दी शकरकंद सलाद बनकर तैयार है।
  • इसके ऊपर से हरा धनिया और अनार के दाने डालकर सर्व करें।

शकरकंद सलाद बनाने के लिए टिप्स

  • शकरकंद को पानी में उबालने की जगह कूकर में डालकर थोड़ा पानी छिड़कें और स्टीम करें। इससे इसका मीठापन खत्म नहीं होता है।
  • अगर आप इस सलाद को अपनी डाइट के लिए बना रहे हैं, तो इसमें तेल का इस्तेमाल न करें।
  • इस सलाद में कुरकुरापन लाने के लिए इसमें बादाम, मूंगफली के दाने, अखरोट डाल सकते हैं।
  • शकरकंद सलाद में आप चीज या पनीर भी डाल सकते हैं।

Also Read: Bread Gulaab Jamun Recipe: बिना मावा और मिल्क पाउडर के घर पर आसानी से बनाएं रसीले Bread Gulaab Jamun, यहां देखें Easy Recipe

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×