Salad Recipes for Weight Loss: बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो Summer Diet में शामिल करें ये 4 Healthy Salad, शरीर को मिलेगी भरपूर Energy
Salad Recipes for Weight Loss: आजकल हर दूसरा इंसान मोटापे की समस्या से परेशान है। बढ़ता वजन शरीर को अंदर ही अंदर से खत्म करने लगता है। इसलिए हमारे शरीर को सही तरह से प्रोटीन मिलना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में एक हेल्दी डाइट लेना आपकी हेल्थ को कई समस्याओं से बचा सकता है। गर्मी के मौसम में हर कोई हल्का और हेल्दी खाना पसंद करता है, इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा सलाद का सेवन करते हैं।
क्योंकि ये हल्का प्रोटीन से भरा फ़ूड होता है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जिनको ये पता नहीं होता है कि ऐसा कौन सा सलाद खाएं जो तेजी से वजन घटाने में मदद करे, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ हेल्दी सलाद के बारे में बताएंगे।
Salad Recipes for Weight Loss: वजन घटाने के लिए बेस्ट प्रोटीन सलाद
1. फलों का सलाद

अगर आप रोजाना ज्यादा से ज्यादा फलों के सलाद का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो तेजी से वजन घटाने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए आप सेब, अनार, पपीता, तरबूज जैसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों को लेकर एक कटोरे में छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा काला नमक डालकर इसे खाएं।
2. ग्रीन सलाद

ग्रीन सलाद का सेवन ज्यादातर लोग वजन घटाने और स्किन पर निखार लाने के लिए करते हैं। इसे बनाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी इसका सेवन करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले खीरा, ककड़ी, शिमला मिर्च, लेटस लीव, मटर, पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली को बारीक काट लें। फिर इसमें में नींबू का रस, काली मिर्च और नमक डाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें।
3. कॉर्न सलाद

कॉर्न को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कॉर्न सलाद बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न को उबाल लें, इसके बाद उसमें गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर मिक्स कर दें। फिर इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल, लाइम जूस या विनेगर और नमक, मिर्च डालकर मिला लें।
4. स्प्राउट्स सलाद

अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप स्प्राउट्स सलाद बना सकते हैं। इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए चने और मूंग को भिगोकर अंकुरित होने के लिए रखें। इसके बाद इसमें खीरा, प्याज, छोटे टमाटर, ककड़ी, सलाद की पत्तियां और विनेगर डालकर मिक्स कर लें। साथ में नमक और काली मिर्च भी डाल लें। ये सलाद भी काफी हेल्दी और टेस्टी होता है।

Join Channel