W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sattu Drink Recipe at Home: गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से रखेगा कूल, यहां देखें Sattu के फायदे और इसका शरबत बनाने की Easy Recipe

02:34 PM Jun 03, 2026 IST | Kajal Yadav
sattu drink recipe at home  गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से रखेगा कूल  यहां देखें sattu के फायदे और इसका शरबत बनाने की easy recipe
Sattu Drink Recipe at Home (Source: AI)

Sattu Drink Recipe at Home: गर्मी के मौसम में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह की एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं। गर्मी के मौसम में धूप और पसीने के कारण हर कोई गर्मी से बेहाल हो जाता है। इसलिए कुछ लोग मौसमी फलों का भी सेवन करते हैं, जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर बात करें सत्तू कि तो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन गर्मी में वरदान से कम नहीं है। काला चना को भूनने के बाद आप इसे घर में भी पीसकर तैयार कर सकते हैं। सत्तू में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Advertisement

इसमें फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो गर्मी में पाचन को ठीक रखते हैं। आइए जानते हैं, सत्तू का शरबत बनाने की रेसिपी के बारे में, साथ ही इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है

Advertisement

Sattu Drink Recipe at Home: सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की रेसिपी

traditional beverages
traditional beverages (Source: social media)

सामग्री

  • आधा कप-सत्तू
  • पानी-एक कप
  • काला नमक
  • नींबू का रस- आधा
  • बारीक कटा प्याज
  • हरा धनिया
  • काली मिर्च पाउडर
  • काला नमक, सादा नमक
  • लाल मिर्च पाउडर

Sattu Drink: सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि

energy drinks
energy drinks (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप सत्तू लेकर इसे एक कटोरे में डालकर उसमें एक गिलास पानी डाल दें।
  • इसके बाद आप इसे चम्मच की मदद से घुमाते हुए अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अगर आप चाहें तो इसमें आधा कप पानी और डाल सकते हैं।
  • इसे आप अपने अनुसार पतला या गाढ़ा बना सकते हैं।
  • फिर इसमें एक चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
  • जीरा आप तवे पर रखकर भूनें और उसे जार में डालकर पीस लें।
  • इसमें आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब आपका सत्तू शरबत बनकर तैयार है। इसे आप गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए पी सकते हैं।
  • इसे सर्व करने के लिए एक गिलास में इसे डालें और उसके ऊपर से कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल दें।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×