Singhara Atta Chilla Recipe: सावन सोमवार के व्रत में झटपट बनाएं Singhara Atta Chilla, यहां देखें Easy Recipe
यह आर्टिकल सावन के महीने में व्रत रखने वाले लोगों के लिए सिंघाड़े के आटे का चीला बनाने की विधि बताता है, जो पेट भरने के साथ-साथ शरीर को भरपूर ऊर्जा भी देता है। व्रत के दौरान खाने की चिंता को दूर करने के लिए सिंघाड़े का आटा एक बेहतरीन ऑप्शन है। इससे पूड़ी या हलवा के अलावा, हल्का और टेस्टी चीला भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने की सामग्री सिंघाड़े का आटा (1 कप), हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, जीरा/काली मिर्च पाउडर, पानी और सेकने के लिए देसी घी या व्रत वाला तेल।
10:44 AM Aug 08, 2026 IST | Kajal Yadav
सावन के महीने में अगर आप व्रत रखते हैं, तो आपको खाने की चिंता होती होगी कि इस समय ऐसा क्या खाया जाए, जिससे पेट भी भरा रहे और शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिले। ऐसे में अगर बात करें सिंघाड़े के आटे कि तो व्रत में इसे खाया जा सकता है। कई लोग इससे पूड़ी या फिर हलवा बनाकर खाते हैं। अगर आप कुछ हल्का और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसका चीला बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।
Advertisement
सिंघाड़ा आटा चीला बनाने का तरीका

सामग्री
- सिंघाड़ा आटा: 1 कप
- हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया: 2-3 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
- सेंधा नमक (व्रत वाला नमक): स्वादानुसार
- जीरा या काली मिर्च पाउडर: ½ छोटा चम्मच
- पानी: 1 से 1½ कप (घोल बनाने के लिए)
- देसी घी या व्रत वाला तेल: सेकने के लिए
सिंघाड़ा आटा चीला बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में सिंघाड़े का आटा लें।
- इसके बाद इसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया और काली मिर्च/जीरा पाउडर मिलाएं।
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चम्मच से फेंटें ताकि गांठें न पड़ें।
- घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला होना चाहिए।
- बैटर को कुछ देर के लिए ढककर रख दें, ताकि मसाले अच्छे से मिल जाए।
- अब एक नॉन-स्टिक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें और थोड़ा सा घी लगाएं।
- इसके बाद एक बड़ा चमचा भरकर बैटर तवे के बीच में डालें।
- फिर इसे हल्के हाथों से गोल आकार में फैलाएं। फिर किनारों और ऊपर थोड़ा सा घी लगाएं।
- फिर ढककर कुछ सेकंड पकाएं।
- जब ये नीचे से सिक जाए और ऊपर की सतह सूख जाए, तो इसे ध्यान से पलटें।
- इसे दूसरी तरफ से भी क्रिस्पी होने तक सेकें।
- अब आपका टेस्टी सिंघाड़ा आटा चीला बनकर तैयार है।
- इसे हरी चटनी या ताजी दही के साथ गर्मागरम परोसें।
चीला के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- अगर चीला टूटने लगे या बहुत ज्यादा सूखा लगे, तो बैटर में उबला और मैश हुआ आलू या लौकी मिला सकते हैं।
- सिंघाड़े का आटा जल्दी चिपकता है, इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के नॉन-स्टिक तवे का इस्तेमाल करें।
- आंच को मीडियम या धीमा रखें, तेज आंच पर यह जल्दी जल जाता है और अंदर से कच्चा रहता है।
- बैटर अगर बहुत पतला होगा, तो तवे पर बिखर जाएगा और गाढ़ा होगा तो फैलेगा नहीं, इसलिए हल्का मोटा और पतला बैटर बनाएं।
Also Read: बारिश के मौसम में घर पर बनाएं हलवाई जैसा टेस्टी Besan Halwa, देखें Easy Recipe
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel