Special Dal Fara Recipe: गर्मी में बिना तेल के कुछ Tasty और Healthy खाने का है मन? इस गर्मी में भाप से बनाएं UP Style Dal Fara, यहां देखें Recipe
Special Dal Fara Recipe: गर्मी के दिनों में जब कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का मन करता है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए तो कम समय में आसानी से बन जाए। अगर बात करें दाल फरे कि तो इसे लोग खाना काफी पसंद करते हैं। खास करके उत्तर प्रदेश के लोग इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे पिठा या दालपीठा भी कहते हैं। इसे चावल के आटे और दाल की स्टफिंग से बनाया जाता है।
दाल के फरे सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेस्ट माने जाते हैं। ये भाप में पकाए जाते हैं, इसलिए तेल की जरूरत नहीं होती है। इसे आप बच्चों के लंच बॉक्स में या दोस्तों की पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं, घर पर दाल के फरे बनाने की आसान रेसिपी और इसके लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।
Special Dal Fara Recipe: दाल फरा बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
- चावल का आटा
- गरम पानी
- नमक
- चना दाल
- उड़द दाल
- अदरक, हरी मिर्च
- हींग, जीरा
- हल्दी पाउडर
- हरा धनिया
- घी/तेल
Dal Fara Recipe in Hindi: दाल फरा बनाने की आसान विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले चना और उड़द दाल धोकर रात भर के लिए भिगो दें।
- सुबह जब दाल फूल जाए तो दाल को पानी से निकालकर छान लें।
- इसके बाद इसमें अदरक, हरी मिर्च, हींग और जीरा डालकर स्मूथ सा पेस्ट बना लें।
- इसके बाद पिसी हुई दाल में हल्दी, नमक और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें।
- इसके बाद एक बर्तन में चावल का आटा डालकर धीरे-धीरे गरम पानी डालते हुए चम्मच से मिला लें।
- जब वो हल्का ठंडा हो जाए फिर उसे हांथों की मदद से नरम और चिकना आटा गूंथ लें।
- इसके बाद गूथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इसे पूड़ियों के आकार में बेल लें।
- इसके बाद दाल का स्टफिंग लेकर उसे पूड़ियों के बीच में रखें और इसे अच्छे से भरे ताकि ये बाहर न निकलें।
- फिर भाप में पकाने के लिए स्टीमर में हल्का तेल लगाकर फरों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें और ढककर धीमी आंच पर रखें।
- थोड़ी देर बाद फरा काटकर देखें, अगर दाल चिपचिपी नहीं है और आटा कच्चा नहीं लग रहा है, तो समझ लीजिए फरा पक गया है।
- अब आपका दाल फरा बनकर तैयार है। इसे आप हल्का ठंडा करके हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ खा सकते हैं।

Join Channel