W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Tasty Blueberry Cake Recipe: गर्मियों में कुछ मीठा और Healthy खाने का है मन? तो घर पर बेहद आसान तरीके से बनाएं Tasty Blueberry Cake, देखें Recipe

01:21 PM Jun 06, 2026 IST | Kajal Yadav
tasty blueberry cake recipe  गर्मियों में कुछ मीठा और healthy खाने का है मन  तो घर पर बेहद आसान तरीके से बनाएं tasty blueberry cake  देखें recipe
Tasty Blueberry Cake Recipe (Source: AI)

Tasty Blueberry Cake Recipe: गर्मी हो या सर्दी केक खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। ज्यादातर लोग केक तभी खाते हैं, जब उनके घर में कोई फंक्शन होता है और केक बाहर से खरीद कर आता है। लेकिन क्या आपने कभी फ्रूट केक खाया है। अगर नहीं तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आजकल बाजार में कई ऐसे फल आ रहे हैं, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Advertisement

ऐसे में अगर बात करें ब्लूबेरी कि तो गर्मी में लोग इसका सेवन ज्यादा करते हैं। अगर आप भी ब्लूबेरी का केक बनाने की रेसिपी देख रहे हैं, तो आज हम आपको इसका आसान तरीका बताएंगे, आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Advertisement

Tasty Blueberry Cake Recipe: ब्लूबेरी केक बनाने की आसान रेसिपी

Tasty Blueberry Cake Recipe
Tasty Blueberry Cake Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • 2 कप ब्लूबेरी
  • 1 चम्मच वेनिला एक्सट्रैक्ट
  • 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 50 ग्रामकॉर्न स्टार्च
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 150 ग्राम गेहूं का आटा
  • 200 ग्राम बादाम का आटा
  • 480 मिली दूध
  • 200 ग्राम ब्राउन शुगर

Blueberry Cake Recipe in Hindi: ब्लूबेरी केक बनाने की आसान विधि

Blueberry Cake Recipe
Blueberry Cake Recipe (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट करें।
  • इसके बाद एक केक पैन लें और उसमें अच्छी तरह से बटर पेपर लगाएं।
  • इसके बाद एक बड़ा कटोरा लेकर उसमें बादाम का आटा, गेहूं का आटा, कॉर्न स्टार्च, बेकिंग सोडा और नमक छान लें।
  • इसके बाद सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद एक दूसरे कटोरे में दूध, ऑयल और वेनिला एसेंस डालकर मिक्स कर लें।
  • इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आटे के मिश्रण को दूध के साथ मिलाकर एक स्मूथ सा केक बैटर तैयार कर लें।
  • फिर इसमें ब्लूबेरी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को बेकिंग डिश में डालें और ओवन में 40 से 45 मिनट तक बेक करें।
  • बीच-बीच में चेक करते रहें अगर केक पक गया है, तो उसे एक प्लेट में निकाल लें इसके बाद उसे फ्रिज में रख दें।
  • थोड़ी देर बाद जब केक ठंडा हो जाए, तो उसे फ्रिज से निकालकर उसके ऊपर क्रीम, ब्लूबेरी के टुकड़े और चॉकलेट डालकर सजाएं।
  • अब आपका टेस्टी ब्लूबेरी केक बनकर तैयार है। इसे आप फैमिली के साथ एन्जॉय करें।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×