W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Veg Aloo Tikki Burger Recipe: हर बाइट में मिलेगा क्रंची मज़ा, घर पर ऐसे तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल वेज आलू टिक्की बर्गर; उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

04:26 PM Jul 07, 2026 IST | Khushi Srivastava
veg aloo tikki burger recipe  हर बाइट में मिलेगा क्रंची मज़ा  घर पर ऐसे तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल वेज आलू टिक्की बर्गर  उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
Veg Aloo Tikki Burger Recipe (AI Generated)
बर्गर एक ऐसी डिश है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी की फेवरेट होती है। जब भी मन कुछ चटपटा और मजेदार खाने का होता है, तो सबसे पहले बर्गर खाने का ख्याल आता है। बाजार में कई तरह के बर्गर मिलते हैं, लेकिन जो मजा और स्वाद घर पर बने आलू टिक्टी बर्गर में है वो किसी में नहीं। अगर आप भी घर पर बच्चों के लिए क्रिस्पी और टेस्टी वेज आलू टिक्की बर्गर बनाना चाहती हैं तो यहां दी गई रेसिपी (Veg Aloo Tikki Burger Recipe) जरूर पढ़ें।

आलू टिक्की बर्गर के लिए सामग्री (Aloo Tikki Burger Ingredients)

Veg Aloo Tikki Burger Recipe
Veg Aloo Tikki Burger Recipe (Source: Social Media)
  • 4 बड़े उबले हुए आलू
  • 1/4 कप उबले हुए हरे मटर
  • 1 छोटा बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • 3 चम्मच मैदा
  • 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • आवश्यक्तानुसार तेल
  • 4 बर्गर बन
  • 2 चम्मच मक्खन
  • 4 चम्मच मेयोनीज़
  • 2 चम्मच टोमैटो केचप
  • 1 टमाटर
  • 1 प्याज
  • स्वादानुसार पत्तागोभी या लेटस के पत्ते
  • 4 चीज़ स्लाइस

आलू टिक्की बर्गर कैसे बनाएं? (Veg Aloo Tikki Burger Recipe)

Veg Aloo Tikki Burger Recipe
Veg Aloo Tikki Burger Recipe (Source: Social Media)
  • आलू टिक्की बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले आलूओं को मैश कर लें।
  • अब इसमें उबले मैश किए हुए मटर, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक डालें।
  • टिक्की टूटे न इसलिए इसमें 2 से 3 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। सभी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • तैयार मिक्चर को चार बराबर भागों में बांट लें। अब हर भाग को हाथ में लेकर गोल करें और फिर थोड़ा सा दबाकर टिक्की का आकार दें।
  • अब एक छोटी कटोरी में मैदा, कॉर्नफ्लोर, थोड़ा सा नमक और पानी मिलाकर एक मध्यम गाढ़ा घोल बना लें। अब एक दूसरी प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स फैलाकर रख लें।
  • आलू टिक्की लें, उसे पहले मैदे के घोल में डुबोएं और फिर तुरंत ब्रेड क्रम्ब्स वाली प्लेट में रखकर चारों तरफ से अच्छी तरह लपेट लें। इसी तरह चारों टिक्कियों को तैयार कर लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें। टिक्कियों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें। टिक्कियों को टिशू पेपर पर निकाल लें।
  • एक छोटी कटोरी में मेयोनीज़ और टोमैटो केचप को एक साथ मिला लें।
  • बर्गर बन को बीच से काट कर दो हिस्सों में अलग कर लें। तवे पर थोड़ा सा मक्खन गर्म करें और बन को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।
    आपका क्रिस्पी वेज आलू टिक्की बर्गर तैयार है। इसे टोमैटो सॉस और अपनी पसंदीदा कोल्ड ड्रिंक के साथ सर्व करें।

आलू टिक्की बर्गर के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • आलू को उबालने के बाद थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें ताकि उनका मॉइश्चर कम हो जाए। इससे टिक्की टूटेगी नहीं।
  • अगर आप टिक्की को और भी ज्यादा कुरकुरा बनाना चाहते हैं, तो मैदे के घोल और ब्रेड क्रम्ब्स की कोटिंग दो बार करें।
  • अगर आप कम तेल खाना पसंद करते हैं, तो टिक्की को तलने की बजाय तवे पर हल्के तेल में शैलो फ्राई सकते हैं या एयर फ्रायर में बेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-Egg French Toast Recipe: ब्रेड और अंडे से मिनटों में तैयार करें यह टेस्टी और सॉफ्ट ब्रेकफास्ट; बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे, देखें रेसिपी
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×