W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाने में रिकॉर्ड बनाया, 21 लाख 34 हजार लोगों को लगाई गई वैक्सीन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सक्रियता से प्रदेश भर में टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण में पहले दिन बुधवार को शाम 5 बजे तक प्रदेश में 21 लाख 34 हजार लोगों कोरोना से बचाव का पहला और दूसरा डोज लगाया गया।

08:46 PM Aug 25, 2021 IST | Ujjwal Jain

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सक्रियता से प्रदेश भर में टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण में पहले दिन बुधवार को शाम 5 बजे तक प्रदेश में 21 लाख 34 हजार लोगों कोरोना से बचाव का पहला और दूसरा डोज लगाया गया।

मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाने में रिकॉर्ड बनाया  21 लाख 34 हजार लोगों को लगाई गई वैक्सीन
Advertisement
भोपाल (मनीष शर्मा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सक्रियता से प्रदेश भर में टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण में पहले दिन बुधवार को शाम 5 बजे तक प्रदेश में 21 लाख 34 हजार लोगों कोरोना से बचाव का पहला और दूसरा डोज लगाया गया।
Advertisement
Advertisement
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान लगातार इस वैक्सीन महा अभियान की मानिटरिंग करते रहे। मुख्यमंत्री ने जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण में छूटना नहीं चाहिए पहले दिन प्रदेश में 21 लाख 61 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इस लिहाज से शाम 7 बजे तक लक्ष्य के मुकाबले 98% लोग  टीका लगवाने के लिए आए। बुधवार को प्रदेश में कुल 10,094 केंद्र बनाए गए थे। इसमें करीब 40 फीसद पहले से स्थापित टीकाकरण केंद्र थे, जबकि महाअभियान के लिए 6000 के करीब अतिरिक्त केंद्र बनाए गए थे।
Advertisement
2 दिन के महाअभियान में कुल 35 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पर्याप्त टीका भी उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महा अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को ज्यादा ध्यान दूसरा डोज लगाने पर रहेगा। इसके बाद भी नियमित टीकाकरण होता रहेगा। बता दें कि 18 साल से ऊपर के 5.48 करोड़ लोगों को प्रदेश में टीका लगाया जाना है। अभी तक तीन करोड़ 45 लाख 87 हजार लोगों को पहला और 69 लाख 51 हजार लोगों को दोनों डोज लगाया जा चुका है।
इंदौर में सबसे ज्यादा टीकाकरण
प्रदेश में बुधवार सबसे ज्यादा टीकाकरण इंदौर में हुआ है। यहां बुधवार को  1 लाख डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन शाम 5 बजे तक 102000 लोगों को पहला और दूसरा डोज लगाया गया। दूसरे नंबर पर उज्जैन में 85 हजार लोगों को टीका लगाया गया, जबकि लक्ष्य एक लाख 15 हजार लोगों को टीका लगाने का रखा गया था।
भोपाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 80 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया था, जबकि जिला प्रशासन ने एक लाख डोज लगाने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन शाम 5 बजे तक 50 हजार लोगों को ही टीका लगा। टीकाकरण के लिए भोपाल में 700 से ज्यादा केंद्र बनाए गए थे।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×