Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू कश्मीर में पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती रद्द, सीबीआई जांच की अनुशंसा

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अनियमितताओं के आरोपों के चलते शुक्रवार को पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती रद्द कर दी और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा की है।

03:38 PM Jul 08, 2022 IST | Desk Team

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अनियमितताओं के आरोपों के चलते शुक्रवार को पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती रद्द कर दी और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा की है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अनियमितताओं के आरोपों के चलते शुक्रवार को पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती रद्द कर दी और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा की है। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्विटर के जरिये बताया कि दोषियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
Advertisement
 युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने में बड़ा कदम –  उपराज्यपाल 
जम्मू-कश्मीर पुलिस में उपनिरीक्षकों की भर्ती रद्द की जा रही है और भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच की अनुशंसा की गई है ताकि दोषियों को जल्द न्याय कटघरे में लाया जा सके।’’ उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘यह हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने की दिशा में बड़ा कदम है और सरकार नये सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने पर जल्द फैसला करेगी।’’
उल्लेखनीय है कि सिन्हा ने पिछले महीने भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े के आरोप लगने पर पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया की जांच करने के आदेश दिए थे। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने चार जून को जारी नतीजों में 1,200 सफल प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस परीक्षा में 97 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। असफल उम्मीदवारों ने नतीजे घोषित होने पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया था।
 
Advertisement
Next Article