Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Red Outfits for Wedding: लाल रंग से है प्यार, तो शादी-पार्टी में कैरी करें ये सात रेड आउटफिट

08:49 AM Nov 16, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

लाल रंग को हमेशा से ही प्यार और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि शादी और पार्टीज में अक्सर महिलाएँ लाल रंग में नजर आती हैं।

चाहे शादी का जोड़ा हो, रिसेप्शन की साड़ी, या फिर पार्टी ड्रेस, लाल रंग में आप हमेशा सबसे अलग और आकर्षक दिखेंगी।

शादी के मौके पर लाल लहंगा एक क्लासिक चॉइस है। इसे गोल्डन या सिल्वर ज़री वर्क के साथ पहनें।

अगर आपके लहंगे में गोल्डन जरी वर्क है तो आप गोल्डन ज्वेलरी कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी या मिरर वर्क वाला लहंगा भी चुन सकती हैं।

बात अगर लाला साड़ी की करें तो लाल साड़ी आप किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं। यह जितनी दिखने में सुन्दर लगती है उतनी ही आपके लुक को क्लासी बनाती हैं।

अगर आप रिसेप्शन के लिए तैयार हो रहे हैं तो लाल बनारसी साड़ी एक अच्छा विकल्प है। इसे पर्ल ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ स्टाइल करें।

लाल गाउन एक ऐसा आप्शन है जिसको कैरी करने से पहले आपको एक बार भी सोचने की जरूरत नहीं। किसी भी पार्टी फंक्शन के लिए लाल गाउन एक स्टाइलिश और गॉर्जियस आप्शन है।

अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप लाल अनारकली सूट को कैरी करें।

किसी भी कैज़ुअल पार्टी के लिए आप लाल कुर्ती को पहन सकते हैं, इसको आप पलाज़ो, पैंट्स या चूड़ीदार लेगिंग्स के साथ पहन सकते हैं।

Advertisement
Next Article