टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Red Outfits for Wedding: शादी और पार्टी में लाल रंग के सात बेहतरीन आउटफिट्स करें रीक्रिएट

लाल रंग के फैशनेबल आउटफिट्स से शादी और पार्टी में बिखेरें जलवा

11:09 AM Nov 16, 2024 IST | Priya Mishra

लाल रंग के फैशनेबल आउटफिट्स से शादी और पार्टी में बिखेरें जलवा

लाल रंग हमेशा से ही प्यार और उत्साह का प्रतीक माना जाता रहा है। यही वजह है कि शादी-ब्याह और पार्टियों में अक्सर महिलाएं लाल रंग में नज़र आती हैं। शादी का जोड़ा हो, रिसेप्शन की साड़ी हो या पार्टी की ड्रेस, लाल रंग में आप हमेशा अलग और आकर्षक दिखेंगी। आइए देखते हैं कुछ फैंसी डिज़ाइन और जानते हैं इन्हें कैसे स्टाइल करें।

Advertisement

लाल रंग को हमेशा से ही प्यार और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि शादी और पार्टीज में अक्सर महिलाएँ लाल रंग में नजर आती हैं।

चाहे शादी का जोड़ा हो, रिसेप्शन की साड़ी, या फिर पार्टी ड्रेस, लाल रंग में आप हमेशा सबसे अलग और आकर्षक दिखेंगी।

शादी के मौके पर लाल लहंगा एक क्लासिक चॉइस है। इसे गोल्डन या सिल्वर ज़री वर्क के साथ पहनें।

अगर आपके लहंगे में गोल्डन जरी वर्क है तो आप गोल्डन ज्वेलरी कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी या मिरर वर्क वाला लहंगा भी चुन सकती हैं।

बात अगर लाला साड़ी की करें तो लाल साड़ी आप किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं। यह जितनी दिखने में सुन्दर लगती है उतनी ही आपके लुक को क्लासी बनाती हैं।

अगर आप रिसेप्शन के लिए तैयार हो रहे हैं तो लाल बनारसी साड़ी एक अच्छा विकल्प है। इसे पर्ल ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ स्टाइल करें।

लाल गाउन एक ऐसा आप्शन है जिसको कैरी करने से पहले आपको एक बार भी सोचने की जरूरत नहीं। किसी भी पार्टी फंक्शन के लिए लाल गाउन एक स्टाइलिश और गॉर्जियस आप्शन है।

अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप लाल अनारकली सूट को कैरी करें।

किसी भी कैज़ुअल पार्टी के लिए आप लाल कुर्ती को पहन सकते हैं, इसको आप पलाज़ो, पैंट्स या चूड़ीदार लेगिंग्स के साथ पहन सकते हैं।

Advertisement
Next Article