W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

6300mAh Battery, 2TB Expandable Storage और 13MP Camera! मार्किट में धमाल मचाने आई Redmi A7 Series

03:55 PM Apr 21, 2026 IST | Amit Kumar
6300mah battery  2tb expandable storage और 13mp camera  मार्किट में धमाल मचाने आई redmi a7 series
Redmi A7 Pro launched in India

Redmi A7 Pro launched in India: स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपनी नई REDMI A7 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में REDMI A7 और REDMI A7 Pro जैसे दो स्मार्टफोन शामिल हैं, जिन्हें खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।

Advertisement

Redmi A7 Pro Launched in India: बड़ा और स्मूद डिस्प्ले

REDMI A7 में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जबकि REDMI A7 Pro में 6.9 इंच का HD+ स्क्रीन मिलता है। खास बात यह है कि Pro मॉडल में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। इसके अलावा, दोनों फोन्स में आंखों की सुरक्षा के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है।

Advertisement

Redmi A7 Series Features: ऐसे हैं फीचर्स

Redmi A7 Series Features
Redmi A7 Series Features (Source: Social Media)
  • दोनों स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं और बॉक्स में चार्जर भी दिया जाता है।
  • बता दें कि Redmi A7 Pro 4G में 6300mAh बैटरी दी गई है। वहीं Redmi A7 4G में थोड़ी छोटी बैटरी मिलेगी।
  • इनमें 7.5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे आप अपने फोन से दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
  • स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से बैटरी लंबे समय तक टिकती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ती है।
  • REDMI A7 सीरीज में 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • इसके साथ LPDDR4X RAM मिलती है, जिसे वर्चुअल RAM की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।
  • इसके अलावा, दोनों फोन में 2TB तक का एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप ज्यादा डेटा स्टोर कर सकते हैं।
  • वहीं REDMI A7 Pro में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे Google Gemini और Circle to Search

Redmi A7 Series Camera Quality: कैमरा और अन्य फीचर्स

Redmi A7 Series Camera Quality
Redmi A7 Series Camera Quality (Source: Social Media)
  • फोटोग्राफी के लिए इन स्मार्टफोन्स में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
  • इसके अलावा, फोन में IP52 रेटिंग दी गई है, जो इसे हल्के पानी और धूल से बचाती है।
  • 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है, जिससे आप अपने वायर्ड ईयरफोन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Redmi A7 Series Price in India: भारत में होगी इतनी कीमत

  • कीमत की बात करें तो REDMI A7 (3GB + 64GB) की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है।
  • वहीं, REDMI A7 Pro (4GB + 64GB) की कीमत 11,499 रुपये है।
  • ये दोनों स्मार्टफोन 23 अप्रैल से Mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi के ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: Leak हुए Battery और Camera समेत तगड़े फीचर्स! Huawei Pura 90 Series ने लॉन्च से पहले सबको चौंकाया

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×