Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सीमा विवाद को लेकर CM बोम्मई ने कहा- महाराष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल की शाह से मुलाकात का कोई फर्क नहीं पड़ेगा

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच काफी समय से विवाद जारी है। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि महाराष्ट्र के एक प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कोई फर्क नहीं पड़ेगा

11:17 AM Dec 10, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच काफी समय से विवाद जारी है। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि महाराष्ट्र के एक प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कोई फर्क नहीं पड़ेगा

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच काफी समय से विवाद जारी है। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि महाराष्ट्र के एक प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कोई फर्क नहीं पड़ेगा।बोम्मई ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। सीएम ने बताया कि उन्होंने कर्नाटक के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से सीमा विवाद को लेकर सोमवार को शाह से मुलाकात करने को कहा है।
Advertisement
बोम्मई ने कहा मुलाकात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
आपको बता दें कि बोम्मई ने कहा कि वह जल्द ही खुद भी केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर उन्हें इस मुद्दे पर राज्य के ‘वैध’ रुख से अवगत कराएंगे। उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री से महाराष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। महाराष्ट्र ने पहले भी ऐसा किया है। मामला उच्चतम न्यायालय में है। हमारा वैध मामला शीर्ष अदालत में मजबूत स्थिति में है। हमारी सरकार सीमा मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।’’
दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे 
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ‘‘मैंने कर्नाटक के सांसदों से कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए कहा है। मैं भी जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री से मिलूंगा और उन्हें राज्य के वैध रुख से अवगत कराऊंगा।’’शुक्रवार को शाह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अमोल कोल्हे ने कहा था कि सीमा विवाद को लेकर जारी तनाव में कमी लाने के लिए गृह मंत्री 14 दिसंबर को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
सीमा को लेकर दोनों राज्यों के बीच तनाव 
कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद 1957 में भाषायी आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के बाद शुरू हुआ था। हाल के हफ्तों में सीमा को लेकर दोनों राज्यों के बीच तनाव में वृद्धि दर्ज की गई है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-दूसरे की बसों को निशाना बनाए जाने तथा बड़ी संख्या में कन्नड़ एवं मराठी समर्थक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई हैं।
Advertisement
Next Article