W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तृणमूल कांग्रेस के नाराज विधायक मिहिर गोस्वामी BJP सांसद के साथ हुए दिल्ली रवाना

तृणमूल कांग्रेस के विधायक मिहिर गोस्वामी भाजपा सांसद निशित प्रमाणिक के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

05:33 PM Nov 27, 2020 IST | Desk Team

तृणमूल कांग्रेस के विधायक मिहिर गोस्वामी भाजपा सांसद निशित प्रमाणिक के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

तृणमूल कांग्रेस के नाराज विधायक मिहिर गोस्वामी bjp सांसद के साथ हुए दिल्ली रवाना
Advertisement
तृणमूल कांग्रेस के विधायक मिहिर गोस्वामी शुक्रवार को भाजपा सांसद निशित प्रमाणिक के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गोस्वामी ने पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। गोस्वामी को शुक्रवार सुबह प्रमाणिक के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रदेश भाजपा सूत्रों के मुताबिक, गोस्वामी शाम में भगवा खेमे में शामिल हो सकते हैं।
Advertisement
तृणमूल कांग्रेस ने इस घटनाक्रम पर कुछ बोलने से इंकार कर दिया। तृणमूल कांग्रेस के नेता रवींद्रनाथ घोष ने 2 दिन पहले गोस्वामी से मुलाकात की थी। गोस्वामी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी में उनके लिए बने रहना अब कठिन होगा क्योंकि वह और ‘‘अपमान’’ नहीं चाहते हैं।
Advertisement
कूच बिहार दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस के विधायक गोस्वामी ने अक्टूबर में प्रमाणिक से मुलाकात की थी जिसके बाद उनके अगले कदम को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। गोस्वामी ने कई मौकों पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ाव के कारण अपमान झेलने के बावजूद वह पार्टी में बने रहे।
Advertisement
गोस्वामी ने गुरुवार को फेसबुक पर बांग्ला में एक पोस्ट में कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस से 22 साल के जुड़ाव के बाद पार्टी में अब बने रहना मेरे लिए कठिन हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने उनको मनाने के लिए पिछले कुछ दिनों में काफी प्रयास किए।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×