Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, एनडीए नेताओं ने दी बधाई

देशभर से NDA नेताओं ने रेखा गुप्ता के CM बनने पर खुशी जाहिर की

08:14 AM Feb 20, 2025 IST | IANS

देशभर से NDA नेताओं ने रेखा गुप्ता के CM बनने पर खुशी जाहिर की

दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा के मंत्री मंडल समारोह का आयोजन हो रहा है। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ छह विधायक – प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। देशभर से एनडीए नेताओं ने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी भी हो रही है।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, “देश के दिल में मोदी हैं। दिल्ली की जनता पहले से कह रही थी कि आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी। इसके बाद उन्होंने जनादेश दिया। पीएम मोदी और भाजपा को देश की जनता ने स्वीकार किया है। दिल्ली में भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री दी है। पार्टी हमेशा लोकतंत्र के हित में काम करती है।

हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा, “रेखा जी दिल्ली की नेता हैं, उन्होंने संघर्ष किया और विभिन्न आंदोलनों का हिस्सा रही हैं। अब दिल्ली को जिस-जिस ने लूटा है, उसे वो लौटाना पड़ेगा। दिल्ली को कूड़े से मुक्ति दिलाना, पानी की समस्या दूर करना प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद शांभवी चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “अच्छी बात है कि महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का वापस से मौका मिल रहा है। एनडीए की सरकार ने हर बार आधी आबादी की बात कही है। बिहार की बात करें तो यहां पर भी महिलाओं को लोकल लीडरशिप देकर आगे बढ़ाया जा रहा है, जो बहुत ही सराहनीय है। देश में दिल्ली का महत्व है। उम्मीद है कि रेखा जी दिल्ली में विकास के स्वर्णिम युग की शुरुआत करेंगी।”

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा, “भाजपा महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है और मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार ने बिहार निगम में 50 प्रतिशत और नौकरी में 35 प्रतिशत महिलाओं को मौका दिया। भाजपा और एनडीए में महिलाओं का भी सम्मान होता है, दूसरी किसी पार्टी में नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Next Article