Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल लेंगी शपथ

रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण

02:51 AM Feb 19, 2025 IST | Rahul Kumar

रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण

भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बुधवार को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से निर्वाचित हुई हैं और गुरुवार को रामलीला मैदान में पद की शपथ लेंगी। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ मौजूद थे। भाजपा दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बना रही है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में ऐतिहासिक जनादेश के तहत 48 सीटें जीतीं और आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया।

भाजपा दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बना रही है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में ऐतिहासिक जनादेश के तहत 48 सीटें जीतीं और आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया। शपथ ग्रहण समारोह के टाइमटेबल के मुताबिक, 11-12 बजे के बीच शपथ समारोह के गेस्ट आएंगे और अपनी सीट लेंगे। 12:10 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगे। 12:15 बजे एलजी शपथ समारोह में पहुंचेंगे। 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेता पहुंचेंगे। 12:25 बजे प्रधानमंत्री मोदी आएंगे। वहीं, 12:30 बजे बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा। 12.35 बजे एलजी मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे।

कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियां संपन्न हो चुकी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी दिल्ली पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। जांच पड़ताल के बाद ही कार्यक्रम में लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article