क्या आपका दोस्त भी आपसे प्यार करने लगा है? पहचानें ये 5 हिंट
इस लेख में बताया गया है कि आप कैसे समझ सकते हैं कि आपका दोस्त आपसे प्यार करने लगा है। अक्सर लोग अपने दिल की बात सीधे नहीं कह पाते, लेकिन उनके व्यवहार से सब समझ आ जाता है। यहां दोस्ती में प्यार पहचानने के 5 आसान इशारे दिए गए हैं।
04:50 PM Sep 27, 2026 IST | Khushi Srivastava
Signs a Friend is Falling in Love with You: कई बार दोस्ती इस हद तक पहुंच जाती है, जहां प्यार वाली फीलिंग आ जाए। अगर किसी दोस्त से बात करते हुए आपको भी ये लगता हो कि उसके बात करने का तरीका थोड़ा अलग है, तो मन में यही आता है कि कहीं ये दोस्ती से कुछ ज्यादा तो नहीं? बहुत सी बार लोग अपने दिल की बात दूसरों से सीधे तौर पर नहीं कह पाते हैं, लेकिन उनके बात करने के तरीके से सब कुछ साफ पता चल जाता है। यहां पर ऐसे ही कुछ हिंट दिए गए हैं, जिनसे आप ये जान सकते हैं कि सामने वाला आपका दोस्त कहीं आपसे प्यार तो नहीं कर बैठा।
दोस्ती में प्यार के 5 सीक्रेट इशारे

1. जब बात खत्म करने की जल्दी न हो
जब कोई आप में रुचि दिखाने लगता है तो वो बात को लंबा खींचने के बहाने ढूंढता है। आपके जवाब देने के बाद वह तुरंत कोई नया सवाल पूछ लेता है। इस तरह बिना किसी खास वजह के भी घंटों बात होती रहती है। हालांकि, सिर्फ लंबी बात करने का मतलब प्यार नहीं है क्योंकि कुछ लोगों की आदत ज्यादा बोलने की होती है। इसलिए यह देखना जरूरी है कि वह सिर्फ आपसे इतनी बातें करता है या अपने बाकी दोस्तों से भी।
2. मैसेज करने का समय
अगर कोई बिजी होने के बाद भी आपके लिए समय निकालता है या रोज एक तय समय पर मैसेज करता है, तो इसका मतलब है कि उसके लिए आप खास हैं। इतना ही नहीं, अगर वे आपकी बात का जवाब जल्दी-जल्दी दे रहा हो, तो इसका मतलब है कि उसे आपसे बात करके अच्छा लगता है।
3. निजी जिंदगी में दिलचस्पी होना
अगर कोई दोस्त आपकी पसंद-नापसंद, फ्यूचर के प्लान या दिन भर की बातों के बारे में जानना चाहता है, तो यह दोस्ती से कहीं ज्यादा हो सकता है। अगर वह आपकी छोटी-छोटी बातों को याद रखकर बाद में उनका जिक्र करता है, तो इसका मतलब है कि वह आपकी बातों पर ध्यान देता है।
4. सोशल मीडिया पर खास ध्यान देना

अगर वह आपकी हर फोटो, वीडियो या स्टोरी को सबसे पहले देखता है, उस पर रिएक्ट करता है या पुरानी पोस्ट्स को भी लाइक करता है, तो इसका मतलब है कि वह आप में खास दिलचस्पी ले रहा है।
5. मुश्किल वक्त में सबसे पहले आगे आना
जब भी आप उदास या परेशान होते हैं, तो वह बिना मांगे आपकी मदद करने या आपका मूड ठीक करने की पूरी कोशिश करता है। अगर ऐसा है, तो वो आपसे सिर्फ दोस्ती ही नहीं रखना चाहता, बल्कि इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel